Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
World Cup 2023: नीले रंग की जर्सी ही क्यों पहनती है टीम इंडिया? दिलचस्प है वजह
ODI World Cup 2023 के लिए Adidas ने Team India की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इसमें कई बदलाव फैंस को देखने को मिलेंगे। हालांकि जर्सी के रंग में कोई बदलाव नहीं है। टीम इंडिया हर बार की तरह नीले रंग की जर्सी में ही वर्ल्ड कप परफॉर्म करेगी। लेकिन कभी अपने सोचा है कि इंडियन टीम की यूनिफॉर्म का रंग ब्लू ही क्यो होता है?
पिछले 48 साल से भातीय क्रिकेट टीम की इस जर्सी का डिजाइन, पैटर्न, कपड़ा और न जाने क्या-क्या कितनी बार बदला गया। एक बस नहीं बदला तो जर्सी का नीला रंग।

आजाद होने के बाद ही 1947-48 में भारत की पहली टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई। पहले तो क्रिकेट सफेद कपड़ों में ही खेला जाता था। 1992 के विश्व कप से ही रंगीन कपड़ों में क्रिकेट शुरू हुआ। उसी वक्त से भारतीय टीम की जर्सी का रंग नीला है।
टीम इंडिया की जर्सी को देश की शान तिरंगे में मौजूद तीन रंगों में से किसी एक में रंगा जा सकता था, लेकिन कुछ कारणों के चलते नीला रंग चुना गया।
इसलिए नहीं चुना केसरिया रंग
जब भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी के रंग के चयन की बात आई तो तिरंगे के केसरिया रंग को चुना गया था। लेकिन ये रंग किसी पार्टी या धर्म से जुड़ा हुआ लग रहा था। इस वजह से इस रंग को चुना नहीं गया। फिर सफेद रंग की बात हुई तो ये रंग भी कई सभी देशों की टीमों का रंग था। आज भी टेस्ट मैच में सभी देशों की यूनिफॉर्म का रंग सफेद ही होता है। ऐसे में भारत को एक अलग रंग की जरुरत थी।
इस वजह से हरा रंग भी नहीं चुना
केसरिया और सफेद के बाद तिरंगे का हरा रंग बच रहा था लेकिन हरे रंग के लिए भी हामी नहीं भरी गई। क्योंकिकिस्तान की क्रिकेट टीम की जर्सी के लिए चुन लिया गया था।

ऐसे मिला नीला रंग
आखिरकार अंत में भारत के पास तिरंगे के अशोक चक्र का नीला रंग बचा, जिसे भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी का रंग दिया गया।
ऑफिशियल हो गया टीम इंडिया का ब्लू कलर
तब से आज तक भारतीय क्रिकेट टीम नीले रंग की जर्सी हीं पहनती है लेकिन स्पॉन्सर के मुताबिक जर्सी का रंग हल्का और गहरा कर दिया जाता है। लेकिन नीला रंग हमेशा जस का तस ही रहता है। बाद में भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने भी इसे ऑफिशियल रंग का दर्जा दे दिया जिसके बाद भारत के सभी खेलों के खिलाड़ी भी नीली जर्सी पहनने लगे।



Click it and Unblock the Notifications











