Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Shafali Verma: फैशन नहीं मजबूरी! शेफाली वर्मा क्यों रखती हैं बॉय कट? वजह जान रह जाएंगे हैरान
Shafali Verma Inspirational Story: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा (Shefali Verma) अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और दमदार खेल के लिए जानी जाती हैं। टीम इंडिया ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीत लिया और इतिहास के पन्नों में उनकी ये यादगार जीत दर्ज हो गई है। बीते दिन 2 नवंबर की रात टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर जीत अपने नाम की और विजय का परचम लहराते हुए कप अपने नाम कर लिया। जितनी चर्चा टीम इंडिया की जीत की हो रही है उतनी ही चर्चा स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा की हो रही है जिन्होंने अपने आक्रामक खेल से जीत का रुख अपनी ओर कर लिया।
वहीं कुछ लोग ये भी जानना चाहते हैं कि शेफाली का बॉय कट हेयर स्टाइल फैशन है या वजह कुछ और है? आइए आपको शेफाली वर्मा के हेयर कट की कहानी सुनाते हैं जिसे सुन यकीनन आप भावुक हो जाएंगे। वो आज जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है।

शेफाली क्यों रखती हैं बॉयकट हेयर स्टाइल?
शेफाली वर्मा की आक्रामक पारी ने टीम इंडिया को जीत दिला दी। उन्होंने न केवल शानदार बल्लेबाजी की बल्कि दो अहम विकेट भी लिए। इसी बीच सोशल मीडिया पर शेफाली की चर्चा तेज है और उनके चाहने वाले उनके बारे में जानना चाहते हैं। एक न्यूज प्लेटफॉर्म को दिए इंटरव्यू में शेफाली के पेरेंट्स ने अपनी बेटी के संघर्ष की कहानी बताई और ये भी बताया कि उनकी बेटी बॉयकट क्यों रखती हैं। दरअसल, शेफाली के पिता ने बताया कि जब वह छोटी थीं, तब उन्हें अपने गांव में लड़कियों के क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं थी।
पिता के सपोर्ट से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, लेकिन जब वे मैदान में उतरतीं तो लोग लड़की होकर क्रिकेट खेल रही है कहकर ताने मारते थे। ऐसे में उन्होंने एक दिन फैसला लिया और शेफाली के बाल छोटे करा दिए ताकि वह लड़कों जैसी दिखें और आसानी से खेल सकें। यही उनके बॉय कट लुक की शुरुआत थी।
पिता ने किया फुल सपोर्ट
शेफाली ने देश का नाम रौशन किया लेकिन उनकी इस जर्नी के पीछे उनके पिता का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। जब शेफाली ने क्रिकेट खेलने का फैसला किया तो उनके गांव में विरोध किया गया लेकिन शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने हर कदम पर अपनी बेटी का साथ दिया। शेफाली में खेल का जुनून इस कदर था कि उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में भारतीय महिला टी-20 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। शेफाली का जब बल्ला खराब हो गया तो पिता संजीव स्कूटर पर रोहतक से मेरठ पहुंच गए और बेटी के लिए बल्ला ले आए।
लंबे समय बाद मिला चांस तो दिया 100%
शेफाली वर्मा पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं थी और न ही अच्छी पारी खेल पा रही थीं। वर्ल्ड कप से पहले भी वो महिला टी-20 खेल के लिए सूरत में थी। जब उनके पास वनडे टीम के लिए फोन आया तो पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ और फिर आनन-फानन में मुंबई पहुंच गईं। और फिर मैदान में उन्होंने जो कमाल दिखाया वो तो आप सभी ने देखा ही।



Click it and Unblock the Notifications











