Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
February 2026: फरवरी 2026 को परफेक्ट फरवरी क्यों कहा जा रहा है? जानें वायरल सोशल मीडिया पोस्ट की असली वजह
February 2026: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों लोग सोशल मीडिया पर फरवरी 2026 की चर्चा कर रहे हैं और इसे परफेक्ट फरवरी भी बता रहे हैं। अगर आप भी फरवरी 2026 का कैलेंडर खोलकर देखेंगे, तो दंग रह जाएंगे। जी हां, फरवरी का कैलेंडर कुछ इस तरह खास है, जिससे लोग इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं और आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है कि आखिर फरवरी 2026 के कैलेंडर ऐसा भी क्या खास है, तो चलिए जानते हैं इस लेख के माध्यम से।

क्या खास है फरवरी के कैलेंडर में?
इन दिनों लोग सोशल मीडिया पर 2026 फरवरी के कैलेंडर को जमकर शेयर कर रहे हैं। दरअसल। ऐसा इसलिए है क्योंकि फरवरी 2026 का महीना रविवार से शुरू होगा और शनिवार को खत्म होगा, जो कैलेंडर के ग्रिड में बिल्कुल सटीक बैठता है। कुछ लोग इसे पिछले सालों की तुलना में सबसे व्यवस्थित महीना भी बता रहे हैं। इस महीने में यानी फरवरी 2026 में हर तारीख एक ही दिन पर पड़ेगी, यानी चार रविवार, चार सोमवार और इसी तरह कोई भी दिन चार से ज्यादा दिन नहीं पड़ेंगे। इसलिए इसे इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
क्या 823 साल में पहली बार होगा ऐसा?
सोशल मीडिया पर फरवरी 2026 को लेकर एक दावा यह भी किया जा रहा है कि यह कोई आम महीना नहीं है, बल्कि 823 साल बाद आने वाला दुर्लभ संयोग है। कहा जा रहा है कि फरवरी 2026 में हफ्ते के सभी दिन चार-चार बार आएंगे, जो 823 साल में एक बार होने वाला दुर्लभ संयोग है। लेकिन यह दावा पूरी तरह भ्रामक है। फरवरी 2026 में ऐसा कुछ भी असामान्य या दुर्लभ नहीं है। न तो इसमें कोई खास गणितीय चमत्कार है और न ही कैलेंडर से जुड़ा कोई अनोखा संयोग। वैज्ञानिक और गणित विशेषज्ञ भी इसे पूरी तरह सामान्य महीना मानते हैं। इसलिए ऐसे मैसेज को बिना जांचे-परखे सच मानना और आगे शेयर करना सही नहीं है।
अगली बार 2027 में भी बनेगा परफेक्ट कैलेंडर
साल 2027 की बात की जाए तो फरवरी 2027 का कैलेंडर भी एक परफेक्ट कैलेंडर होने वाला है। क्योंकि फरवरी 2027 का कैलेंडर सोमवार से शुरू होगा। इसमें भी 4-4 दिन का एक परफेक्ट कांबिनेशन होगा। लेकिन कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि फरवरी 2026 का कैलेंडर एक परफेक्ट कैलेंडर नहीं है, क्योंकि इस दिन महीने की शुरुआत सोमवार से होती है ना कि रविवार से।



Click it and Unblock the Notifications











