Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Why Alcohol Not Freeze: कभी सोचा है आपने, क्यों डीप फ्रीजर में भी नहीं जमती है शराब?
Why Alcohol Not Freeze : कभी आपने गौर किया है शराब कम टेम्परेचर में भी रखने के बाद नहीं जमती है? यदि आप इसे डीप फ्रीजर में भी रख दें तब भी यह कभी ठोस आकार में नहीं बदलती है। दरअसल किसी भी तरल पदार्थ का जमना अलग-अलग फैक्टर्स पर निर्भर करता है। वैसे आपको बता दें कि शराब में ऐसे कई ऑर्गानिक मॉलीक्यूल होते हैं जो इसे जमने नहीं देते है। आइए जानते है कि आखिर शराब में ऐसा क्या खास होता है कि यह नहीं जमता है?
हर लिक्विड पदार्थ जमने के पीछे उसकी आंतरिक ऊर्जा पर निर्भर करती है और यह ऊर्जा के वातावरण के तापमान पर निर्भर करती है। आसपास का तापमान कम होने पर यह ऊर्जा भी कम होने लगती है और इसके शून्य पर पहुंचने पर यौगिक के अणु एक-दूसरे से चिपकने लगते हैं। परिणामस्वरुप यह लिक्विड ठोस का रूप ले लेता है या यूं कहें कि जमने लगता है।

कैसे जमता है लिक्विड?
दरअसल प्रत्येक तरल पदार्थ के अंदर एक अलग-अलग ऊर्जा होती है, जिसे उसका हिमांक भी कहा जाता है। यह उसके आसपास के तापमान पर निर्भर करती है, जब तरल के चारों ओर का तापमान कम हो जाता है तो उसकी आंतरिक ऊर्जा भी कम होने लगती है, जब यह शून्य पर पहुंच जाती है तो उस यौगिक में जो अणु होते हैं वह एक दूसरे से चिपकर जमने लगती है और ठोस रूप ले लेते है।
शराब क्यों नहीं जमती?
शराब में कुछ ऐसे ऑर्गानिक मॉलीक्यूल मौजूद होते है जो इसे जमने नहीं देते। लिक्विड का जमना उसके हिमांक पर निर्भर करता है। हिमांक वह तापमान होता है, जिस पर कोई पदार्थ जमने लगता है जैसे पानी 0 डिग्री सेंटीग्रेड पर जमने लगता हैद्य इसलिए इसका हिमांक 0 डिग्री सेंटीग्रेड है। ऐसे ही हर लिक्विड पदार्थों और शराब का हिमांक अलग-अलग होता है।
वैसे ही शराब का हिमांक -114 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। साइंटिफिक तौर पर शराब को जमाने में लिए इसे -114 डिग्री सेंटीग्रेड से भी कम तापमान में रखना होगा। किसी भी इथेनॉल के अणुओं की तुलना में पानी के अणु ज्यादा मजबूती से जुड़े होते हैं। इसी वजह से पानी का हिमांक कम होता है और यह आसानी से जम जाता है।
फ्रिज में जम सकती है शराब?
किसी भी घरेलू फ्रिज का तापमान 0 से -10 या फिर अधिकतम -30 डिग्री सेंटीग्रेड तक होता है। इस तापमान पर पानी तो जम जाता है लेकिन अल्कोहल नहीं जम पाता है। जानकर हैरानी होगी कि ऐसा कोई घरेलू फ्रिज या फ्रिजर नहीं है जिसमें शराब को जमाया जा सकें।



Click it and Unblock the Notifications











