Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
कौन हैं जैनब अब्बास? जिन्हें वर्ल्ड कप के बीच छोड़ना पड़ा भारत, जानें यहां पूरी प्रोफाइल
who is zainab abbas: पाकिस्तान की चर्चित स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास को वर्ल्ड कप के बीच भारत छोड़ना पड़ा है। बताया जा रहा है कि जैनब ने हिंदुओं और भारत के खिलाफ 9 साल पहले 2 ट्वीट (अब एक्स) किए थे, अब इन्हीं की वजह कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हुई।, जिसके बाद हुई उनके खिलाफ शिकायत के बाद उन्हें वर्ल्ड से प्रजेंटर के तौर से हटाकर दुबई भेज दिया गया है।
हालांकि इस बारे में आईसीसी का कहना है कि जैनब को व्यक्तिगत कारणों के चलते भारत से जाना पड़ा है। जैनब के इस तरह वर्ल्डकप को बीच में छोड़कर जाने की वजह से भारत से लेकर पड़ोसी मुल्क में खूब हल्ला मचा हुआ है। इसी बीच जानते हैं इस खूबसूरत एंकर हैं और उनके बारे में डिटेल में-

35 साल की जैनब अब्बास का जन्म 14 फरवरी 1988 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। वह पाकिस्तान सहित विदेशों में भी काफी फेमस हैं। जैनब टेलीविजन होस्ट और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं। वह भारत में आईसीसी डिजिटल टीम के लिए भारत में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को कवर करने भारत आई थीं।
इंग्लैंड से की है एमबीए की पढ़ाई
जैनब अब्बास ने इंग्लैंड से एमबीए की डिग्री ली है। उनके पिता नासिर अब्बास फैसलाबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। जैनब के पिता पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। जैनब की मां अंदलीब अब्बास पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी में सीनियर मेंबर हैं। यह पार्टी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान की है।

पति भी क्रिकेटर फैमिली से है
जैनब अब्बास के पति का नाम हमजा कारदार हैं और दोनों ने नवंबर 2019 में लाहौर में शादी की थी। वह पूर्व वित्त मंत्री और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पूर्व गवर्नर शाहिद हफीज कारदार के बेटे हैं, जो खुद पाकिस्तान के पहले क्रिकेट कप्तान अब्दुल हफीज कारदार के बेटे हैं।
2015 तक मेकअप आर्टिस्ट थीं जैनब अब्बास
जैनब ने अपने करियर की शुरुआत मेकअप आर्टिस्ट के रूप में की थी। साल 2015 तक उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपना स्टूडियो चलाया। लेकिन इसके बाद जैनब टेलीविजन होस्ट के साथ खेल की दुनिया में बतौर प्रजेंटर छाने लगीं।

एशिया कप कर चुकी हैं कवर
जैनब अब्बास पाकिस्तान के साथ विदेश में भी कई बड़े ब्रॉडकास्टर चैनलों के साथ काम कर चुकी हैं। वह स्काई स्पोर्ट्स से लेकर भारत के स्टार स्पोर्ट्स के लिए भी बतौर एंकर काम कर चुकी हैं। वह हाल में एशिया कप में भारतीय प्रंजेंटर मयंती लैंगर के साथ बतौर प्रजेंटर जुड़ी हुई थीं।



Click it and Unblock the Notifications











