Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
IPL 2024 Auction: कौन हैं Sameer Rizvi, जिसे CSK ने बना दिया 20 साल की उम्र में सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी
Sameer Rizvi Price: यूपी टीम के लिए खेलने वाले 20 साल के अनकैप्ड प्लेयर समीर रिजवी पर आईपीएल 2024 ऑक्शन में सीएसके ने मोटी रकम लुटाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले समीर रिजवी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया। जैसे ही ऑक्शन के समय समीर का नाम लिया गया, तो सबसे पहले गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के बीच जोरदार जंग देखने को मिली।
अंत: में सीएसके (CSK) ने 8.40 करोड़ रुपये में बाजी मारते हुए समीर रिजवी को अपने साथ जोड़ लिया। बता दें कि रिजवी को यूपी टी-20 लीग में शानदार परफॉर्मेंस का ईनाम मिला है। वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर रहे थे।

टी20 लीग में किया था धमाकेदार प्रदर्शन
समीर यूपी टी20 लीग में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी रहे थे। टूर्नामेंट में समीर ने 2 शतक लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा था/ टूर्नामेंट में समीर ने बेहद ही आक्रामक अंदाज़ दिखाया था, जिसके बाद वो सबकी नज़रों में आए और अब चेन्नई की टीम ने उन्हें अपना हिस्सा बना लिया। समीर छक्के चौके लगाने में माहिर हैं। यूपी लीग के 10 मैचों में समीर के बल्ले से 38 चौके और 35 छक्के निकले थे।
20 साल के समीर रिजवी ने यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। उन्होंने नौ पारियों में दो तूफानी शतकों की मदद से 455 रन बनाए थे।
49 गेंदों में शानदार 104 रन की वजह से छाए थे
रिजवी उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (यूपीसीए) के घरेलू लीग में खेल चुके हैं। मेरठ के रहने वाले रिजवी ने कानपुर सुपरस्टार के लिए खेलते हुए लीग में सबसे तेज शतक जड़ा था। उन्होंने गोरखपुर लायंस के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग करते हुए 49 गेंदों में शानदार 104 रन की पारी खेली थी। यही वजह है कि हर फ्रेंचाइजी की नजर उनपर गड़ी हुई थी।
छह साल की उम्र में थामा बल्ला
समीर के परिवार में पिता हसीन लोइया, मां रुखसाना, एक बड़ा भाई हसीन रिजवी और दो बहने हैं। परिवार में क्रिकेट खेलने को लेकर सभी का समर्थन मिला। सभी ने उन्हें प्रोत्साहित ही किया। उनके चाचा तनकीब अख्तर के साथ महज छह साल की उम्र में समीर ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
टॉप-10 महंगे अनकैप्ड प्लेयर्स में हुए शामिल
8.40 करोड़ रुपये में बिकने के साथ ही समीर सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर्स की टॉप-10 की लिस्ट में भी शामिल हो गए। इस लिस्ट में शीर्ष पर आवेश खान हैं, जिन्हें 2022 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। दूसरे नंबर पर 9.25 करोड़ रुपये के साथ कृष्णप्पा गौतम और तीसरे स्थान पर नौ करोड़ रुपये के साथ शाहरुख खान हैं।



Click it and Unblock the Notifications











