Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Delhi CM : कौन है रेखा गुप्ता, जो संभालेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी
Delhi's new Chief Minister : दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पार्टी ने पहली बार एक महिला को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी है। बीजेपी विधायक दल ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है, जिसके चलते वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। 27 साल बाद सत्ता में लौटी बीजेपी ने इस बार महिला नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता अपनी संगठनात्मक क्षमताओं और जमीनी स्तर पर सक्रियता के लिए जानी जाती हैं। कल रामलीला मैदान में वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके नेतृत्व में दिल्ली को नया राजनीतिक दृष्टिकोण मिलेगा। साथ ही, वह बीजेपी शासित 21 राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री बनकर पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगी।

कहां से हैं रेखा गुप्ता?
हरियाणा के जींद की मूल निवासी रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। 50 वर्षीय गुप्ता ने मेरठ से कानून की पढ़ाई की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) व बीजेपी से उनका गहरा नाता रहा है। उत्तरी दिल्ली की मेयर रह चुकी गुप्ता के पास प्रशासनिक अनुभव है। वह बीजेपी महिला मोर्चा की प्रभावशाली नेता रही हैं और वर्तमान में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव व पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं, जिससे उनका संगठनात्मक कौशल स्पष्ट होता है।
रेखा गुप्ता का परिवार
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता राजनीति में अपने परिवार की इकलौती सदस्य हैं। मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली रेखा मात्र दो साल की उम्र में परिवार के साथ दिल्ली आ गई थीं। उनके दादा राजेंद्र जिंदल जींद के जुलाना में आढ़त व्यवसायी थे, जबकि पिता जयभगवान जिंदल बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे। नौकरी के कारण उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था।
क्या करते हैं रेखा गुप्ता के पति
रेखा की मां, उर्मिला जिंदल, एक गृहिणी थीं। रेखा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी। उनके पति मनीष गुप्ता एक व्यवसायी हैं और कोटक लाइफ इंश्योरेंस के बीमा एजेंट भी हैं। नामांकन हलफनामे के अनुसार, मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। पार्षद से विधायक और अब मुख्यमंत्री बनने तक का सफर रेखा के लिए बड़ी उपलब्धि है। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा ने पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता पर भरोसा जताया है, जिससे उनकी राजनीतिक यात्रा को एक नई ऊंचाई मिली है।
छात्र राजनीति में थी सक्रिय
रेखा गुप्ता ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में कदम रखा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ी रहीं 1994-95 में रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज की सचिव चुनी गईं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) की सचिव का पद संभाला और 1996-97 में अध्यक्ष बनीं, जिससे उनका राजनीतिक सफर मजबूत हुआ। 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुने जाने के बाद उन्होंने क्षेत्र में पुस्तकालय, पार्क और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं के विकास पर काम किया। उनकी राजनीतिक यात्रा संगठनात्मक कौशल और जनता के बीच सक्रियता के लिए जानी जाती है।
5.31 करोड़ है संपति
रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 1.20 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। उनकी सालाना आय में उतार-चढ़ाव देखा गया है। वित्त वर्ष 2023-24 में उनकी कमाई 6.92 लाख रुपये रही, जबकि 2022-23 में 4.87 लाख रुपये और 2021-22 में 6.51 लाख रुपये थी। उनके पति मनीष गुप्ता की कमाई उनसे काफी ज्यादा है। 2023-24 में मनीष गुप्ता की आय 97.33 लाख रुपये दर्ज की गई। वह बीमा एजेंट और स्पेयर पार्ट्स कारोबारी हैं, जिससे उनकी आय का मुख्य स्रोत बनता है।



Click it and Unblock the Notifications











