Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Miss India 2023: कौन हैं 19 साल की नंदिनी गुप्ता? जिनके सिर सजा 'मिस इंडिया' का ताज
राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया। 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का ताज 19 साल की नंदिनी गुप्ता के सिर सज गया है. नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। नंदिनी गुप्ता ने जहां मिस इंडिया का खिताब जीता है, वहीं श्रेया पूंजा और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट व सेकेंड रनर-अप बनीं। आइए जानते हैं नई मिस इंडिया के बारे में।
बिजनेस मैनेजमेंट की स्टूडेंट
नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने लाला लाजपत कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की और बचपन से ही वह मिस इंडिया बनने सपना देख रही थी। नंदिनी खुद को रतन टाटा से प्रभावित मानती हैं।

मिस इंडिया राजस्थान रह चुकी हैं
नंदिनी इससे पहले 'फेमिना मिस इंडिया राजस्थान' की भी विनर बनी थीं। इस खिताब को हासिल करने के बाद नंदिनी गुप्ता की नजरें अब मिस यूनिवर्स के ताज पर हैं।
प्रियंका चोपड़ा है इंस्पायर्ड
नंदिनी गुप्ता अपनी लाइफ में प्रियंका चोपड़ा से भी काफी प्रभावित हैं। नंदिनी गुप्ता का कहना है कि प्रियंका एक ब्यूटी क्वीन हैं और उनकी सक्सेस उन्हें काफी प्रभावित करती हैं।

महिलाओं के लिए करना चाहती है काम
ई टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में नंदिनी गुप्ता ने बताया था कि कैथून का कोटा डोरिया फैब्रिक बहुत ही मशूहर है। कैथून में रहने वाली बहुत सी महिलाएं और उनका परिवार इस फैब्रिक को बनाने का काम करता है। उन्होंने अपनी सारी जिंदगी इसी में लगा दी, लेकिन उन्हें काम का सही पैसा नहीं मिलता। नंदिनी अब चाहती हैं कि वह कैथून की महिलाओं को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिलवा सकें, जहां उनके काम को पहचान मिले और कोई उनका शोषण न कर सके।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











