Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Who is Mathias Boe: कौन हैं तापसी पन्नू के बॉयफ्रेंड मैथियास बोए? कैसे शुरु हुई थी दोनों की लवस्टोरी
Who Is Mathias Boe : बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शादी की खबरे सुनने को मिल रही हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस अगले महीने उदयपुर में अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बोए के साथ सात फेरे लेंगी। कपल सिख और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी करेगा।
हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई हैं। अब ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि कौन हैं तापसी पन्नू के बॉयफ्रेंड मैथियास बोए कौन हैं, वो क्या करते हैं और दोनों की मुलाकात कैसे हुई?

मथियास बो कौन हैं?
43 साल के मैथियास बोए का जन्म 11 जुलाई 1980 को डेनमार्क में हुआ था। वो एक डेनिश बैडमिंटन प्लेयर हैं। 2015 में हुए यूरोपीय खेलों में वो गोल्ड जीत चुके हैं, जबकि 2012 में हुए समर ओलंपिक में मेन्स डबल्स में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। 2012 और 2017 में वो बैडमिंटन में दो बार के यूरोपीय चैंपियन रह चुके हैं। फिलहाल वो भारत की नेशनल बैडमिंटन टीम के लिए मेन डबल्स के कोच हैं। साल 2020 में मैथियास बो ने रिटायरमेंट ले ली थी।
कैसे मिले दोनों पहली बार
तापसी और मैथियास तकरीबन 10 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों पहली बार 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के दौरान मिले थे। मैथियास बोए लखनऊ स्थित टीम अवध वॉरियर्स का हिस्सा थे, जबकि तापसी पन्नू चैंपियन हैदराबाद हॉटशॉट्स की ब्रांड एंबेसडर थीं। जब मैथियास इंडिया ओपन में खेल रहे थे और तापसी पन्नू अक्सर उनका हौसला बढ़ाते हुए नजर आती थी। जिसके बाद इनके रिलेशनशिप की खबरे आने लगी।



Click it and Unblock the Notifications











