Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो
Who Is Mahieka Sharma Hardik Pandya Girlfriend: कल का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा जब टीम इंडिया ने अपने हाथों में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने 96 रनों से न्यूजीलैंड को हरा दिया और जीत अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब टीम इंडिया ने विश्व कप ट्रॉफी उठाई, तो पूरे देश में जश्न का माहौल दिखा और हार्दिक पांड्या की आंखों में खुशी के आंसू थे। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद जो नजारा दिखा, उसने फैंस को चौंका दिया। तिरंगे में लिपटे हार्दिक पांड्या अपनी नई पार्टनर माहिका शर्मा के साथ मैदान पर रोमांस करते और डांस करते नजर आए।
हार्दिक ने न केवल उन्हें सरेआम 'किस' किया, बल्कि भावुक होते हुए उन्हें अपनी जीत का 'लकी चार्म' भी बताया। नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक की जिंदगी में आई इस मिस्ट्री गर्ल ने अब पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आइए जानते हैं आखिर कौन है माहिका शर्मा, जिसने टीम इंडिया के सबसे चहेते ऑलराउंडर का दिल जीत लिया है।

कौन है माहिका शर्मा? (Who is Mahieka Sharma?)
ऐतिहासिक जीत के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जो जीत का जश्न मनाते क्रिकेटर दिखे उसकी झलकियों ने लोगों का दिल जीत लिया। सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हार्दिक पांड्या जो अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग सेलिब्रेशन करते नजर आए। आप सोच रहे होंगे कि आखिर माहिका कौन हैं? बता दें कि माहिका केवल एक क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि ग्लैमर जगत का एक जाना-माना नाम हैं।
माहिका एक इंटरनेशनल फैशन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'इंडियन फैशन अवॉर्ड्स 2024' में 'मॉडल ऑफ द ईयर' (न्यू एज) का खिताब जीता था। वह मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे जैसे दिग्गज डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं माहिका?
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली माहिका शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की है। उनके पास इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री है और उन्होंने अमेरिका की मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई भी की है। साथ ही वो कई वीडियो एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं।
कैसे माहिका ने हार्दिक को किया क्लीन बोल्ड
हार्दिक और माहिका के रिश्ते की खबरें अक्टूबर 2025 में तब शुरू हुईं, जब उन्हें पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। 19 फरवरी 2026 को माहिका के 25वें जन्मदिन पर हार्दिक ने उनके लिए एक बेहद रोमांटिक पार्टी दी थी, जिससे इस रिश्ते पर मुहर लग गई थी। माहिका और हार्दिक को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। खास बात ये है कि हार्दिक ने कभी भी अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नहीं की है।
अगस्त्य के साथ बॉन्डिंग
माहिका की हार्दिक के साथ तो अच्छी बॉन्डिंग है ही, साथ ही उनके बेटे अगस्त्य के साथ भी माहिका खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान माहिका को हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ स्टैंड्स में देखा गया। दोनों के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया, जिससे यह साफ है कि वह पांड्या परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं।
हार्दिक का 'लकी चार्म' हैं माहिका
मैच के बाद इंटरव्यू में हार्दिक ने कहा, "जब से माहिका मेरी लाइफ में आई है, सब कुछ सही हो रहा है। मैंने उससे वादा किया था कि मैं ट्रॉफी लेकर आऊंगा और आज हम चैंपियन हैं।" हार्दिक की इस बात ने ये स्पष्ट कर दिया है कि वो दिन दूर नहीं जब दोनों के प्यार के रिश्ते को शादी की ऑफिशियल मोहर लग जाए। हालांकि अभी इस बारे में कपल की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हार्दिक और माहिका 'ओ हो हो हो' (सुखबीर) गाने पर डांस करते और वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान हार्दिक ने तिरंगा ओढ़ा हुआ है और माहिका नीले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में टीम इंडिया को चीयर करती दिख रही हैं। दोनों का साथ में डांस और एक दूसरे के यूं करीब होना बताता है कि दोनों एक-दूजे के लिए कितने खास हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक और माहिका का रिश्ता अक्टूबर 2025 में तब सामने आया जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। हालांकि, उन्होंने फरवरी 2026 में माहिका के 25वें जन्मदिन पर अपने रिश्ते को आधिकारिक (Official) किया।



Click it and Unblock the Notifications











