Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कौन हैं कर्नाटक के DGP के रामचंद्र राव, जिनका महिला के साथ अश्लील वीडियो हुआ वायरल, मचा बवाल
Karnataka DGP Rao Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह देखा जा रहा है कि रामचंद्र राव एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। इस मामले में मंगलवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश पर रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि वायरल वीडियो की पूरी जांच की जाएगी। हालांकि, यह वीडियो साल 2017 का बताया जा रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं की वीडियो में नजर आने वाले शख्स के रामचंद्र राव ही है।
कौन हैं के रामचंद्र राव?
के रामचंद्र राव 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 7 मई 1966 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। रामचंद्र राव ने M।Sc और PhD की डिग्री पूरी की। पढ़ाई के बाद उन्होंने UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी की और 1993 में IPS के लिए सिलेक्ट हो गए। 4 सितंबर 1994 को उनकी नियुक्ति कर्नाटक कैडर में हुई। खास बात यह है कि साल 2026 में उनकी रिटायरमेंट होने वाली है। खबर यह भी सामने आ रही है कि वे सोना तस्करी में सजा काटने वाली अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता हैं। ऐसे में लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि सोना तस्करी में उन्होंने अपनी बेटी की मदद की थी।

वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया में एक आपत्तिजनक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि राव अपनी आधिकारिक वर्दी में ड्यूटी के दौरान सरकारी दफ्तर के चैंबर में कुर्सी पर बैठे हैं और उसके सामने कई महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में है। वीडियो में वो महिला को गले लगाते और चूमते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो पर क्या बोले?
वीडियो वायरल होने के बाद राव ने मीडिया को बताया है कि यह वीडियो 8 साल पुराना है और वह उस वक्त बेलगावी में कार्यरत थे। हालांकि, उन्होंने वायरल वीडियो को झूठा बताया है और उन्होंने कहा है कि इस वीडियो के माध्यम से उन्हें फसाया जा रहा है और उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। वह यह भी बता रहे हैं कि इस वायरल वीडियो में वह नहीं हैं, बल्कि यह किसी की साजिश है।



Click it and Unblock the Notifications











