Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच संजू ने अपनी पत्नी चारुलता रमेश के लिए इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है।

संजू सैमसन ने पत्नी के लिए किया भावुक पोस्ट
9 मार्च को संजू सैमसन ने अपनी पत्नी चारुलता के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं और भावुक संदेश लिखा। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जिस दिन से मैं तुमसे मिला, उस दिन से लेकर आज तक...!! मेरे साथ रहने, मुझे वैसे ही प्यार करने और मेरे प्रति सच्चे और ईमानदार रहने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत धन्यवाद। चाहे मैं बाहरी दुनिया के लिए कुछ भी था... तुमने मेरा सबसे अच्छा समय देखा, मेरा सबसे बुरा समय देखा, तुमने सब कुछ देखा और फिर भी मेरे साथ मजबूती से खड़ी रही।" संजू ने आगे लिखा, "मेरे जीवन में क्रिकेट कितना महत्वपूर्ण है, यह समझने और इसे तुम्हारे लिए भी खास बनाने के लिए तुम्हारा धन्यवाद। तुमने उसी जुनून और लगन के साथ सपने देखे जैसे मैंने इस पल के लिए किए थे। मेरे प्यारी पोंडत्ति का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश?
संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश का जन्म 19 अक्टूबर 1995 को केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्या सेंट्रल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मार इवानियोस कॉलेज से केमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने लोयोला कॉलेज ऑफ सोशल साइंसेस से मानव संसाधन (HR) में पोस्टग्रेजुएट भी किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चारुलता एक बिजनेसवुमन भी हैं। उनके पिता बी। रमेश कुमार, मातृभूमि समाचार पत्र के मुख्य संपादक हैं। जबकि, उनकी मां राजश्री रमेश एलआईसी में सरकारी कर्मचारी हैं।
संजू सैमसन और चारुलता की लव स्टोरी
संजू सैमसन और चारुलता की कहानी मार इवानियोस कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी। उस समय संजू घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा से उभरते हुए सितारे थे। संजू ने चारुलता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, और इसी से दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
2018 में हुई थी शादी
कपल ने 22 दिसंबर 2018 को एक निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें सिर्फ उनके परिवार और करीबी लोग ही शामिल थे। इस शादी में संजू ने किसी बड़े सेलिब्रिटी को आमंत्रित नहीं किया। संजू को भारतीय टीम से बाहर किए जाने और कठिन दौर से गुजरने के समय भी चारुलता उनके साथ खड़ी रहीं और हमेशा उनका हौसला बढ़ाती रहीं।



Click it and Unblock the Notifications











