Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
Who Is Aditi Hundia Ishan Kishan Girlfriend: कल का दिन एक ऐतिहासिक दिन रहा जब टीम इंडिया ने T-20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के खचाखच भरे स्टेडियम में जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप ट्रॉफी उठाई, तो हर तरफ खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा। जीत के इस खुमार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें स्टार बल्लेबाज ईशान किशन अपनी कथित लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ मैदान पर जीत का जश्न मनाते और डांस करते नजर आ रहे हैं।
ईशान किशन, जो T-20 वर्ल्ड कप में इस फाइनल के हीरो रहे, अपनी लेडी लक अदिति के साथ बेहद खुश और भावुक दिखे। फैंस अब यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर कौन है यह 'मिस्ट्री गर्ल' जिसने ईशान किशन के बुरे और अच्छे, दोनों दौर में उनका साथ निभाया और क्या अब जल्द ही किशन परिवार में शहनाई बजने वाली है? आइए जान लेते हैं अदिति हुंडिया के बारे में सब कुछ...

कौन है अदिति हुंडिया? (Who is Aditi Hundia?)
अदिति हुंडिया केवल ईशान किशन की गर्लफ्रेंड के रूप में ही नहीं, बल्कि ग्लैमर की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान के लिए जानी जाती हैं। जी हां, उनका स्टाइल और ग्लैमर्स अंदाज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने 2017 में फेमिना मिस इंडिया के फाइनलिस्ट के रूप में सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद 2018 में उन्होंने मिस दिवा सुपरनैचुरल का खिताब जीता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
बिजनेस और एजुकेशन
अदिति ने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री ली है। वह एक सफल एंटरप्रेन्योर भी हैं और अपना खुद का फैशन लेबल 'Label Aditi Hundia' चलाती हैं। न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल बल्कि सफल बिजनेस वुमैन भी हैं अदिति हुंडिया।
कैसे शुरू हुई अदिति और ईशान की लव स्टोरी
अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अदिति और ईशान की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, ईशान और अदिति के रिश्ते की चर्चा पहली बार IPL 2019 के दौरान हुई थी, जब अदिति को स्टैंड्स में ईशान के लिए चीयर करते देखा गया था। तब से लेकर आज तक, अदिति हर महत्वपूर्ण मैच में ईशान का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंचती हैं।
क्या ईशान के घर जल्द बजने वाली है शहनाई?
ईशान किशन के फैंस अदिति और उनके रिश्ते के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए बेताब हैं। हालांकि ईशान की फीमेल फैंस का जरूर दिल टूटा होगा, हम बात कर रहे हैं ईशान की क्यूटनेस पर दिल हारने वाली लड़कियों की। लेकिन ऐसे भी बहुत से फैंस हैं जो इस कपल को साथ में देख काफी खुश हैं। अब सभी ये जानना चाहते हैं कि क्या ईशान और अदिति सात फेरे लेने वाले हैं?
बता दें कि फरवरी 2026 में ईशान किशन के दादाजी, अनुराग पांडेय ने सार्वजनिक रूप से अदिति और ईशान के रिश्ते को स्वीकार किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि परिवार को अदिति पसंद है और ईशान जिसे भी चुनेंगे, उन्हें मंजूर होगा।
वर्ल्ड कप जीत का 'लकी चार्म'
T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अदिति लगातार ईशान के साथ खड़ी रहीं। फाइनल मैच के बाद ईशान और हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ का एक साथ डांस वीडियो वायरल हुआ है, जिसे फैंस 'कपल गोल्स' बता रहे हैं। ये कहना गलत न होगा कि कल का मैच ईशान किशन की शानदार फिलडिंग की वजह से जीता है। हालांकि सभी खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया।
वह एक पेशेवर फैशन मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'Label Aditi Hundia' की संस्थापक हैं।



Click it and Unblock the Notifications











