Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
IPL 2025 Mega Auction Live: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें, ये है सबसे आसान तरीका
IPL 2025 Mega Auction Live: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार हर क्रिकेट फैन और खिलाड़ी को रहता है। आईपीएल की टीमों के लिए यह दिन बेहद अहम होता है, क्योंकि समझदार फ्रेंचाइजी इस दिन से ही आधा आईपीएल जीतने की तैयारी कर लेती हैं। इस बार बीसीसीआई ने मेगा ऑक्शन को 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित करने का फैसला किया है।
दुनियाभर के बड़े क्रिकेटर्स की बोली इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के लिए लगाई जाएगी। अगर आप भी इसे लाइव देखना चाहते हैं, तो बीसीसीआई के आधिकारिक प्रसारण चैनल या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। ऐसे में फैंस के लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर मेगा ऑक्शन की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग वे कहां देख सकते हैं।

यहां देखे फ्री में
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सभी 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलामी का पहला सत्र दोपहर 3:30 बजे से 5:00 बजे तक चलेगा, जिसके बाद 45 मिनट का ब्रेक होगा। नीलामी रात 10:00 बजे तक चलने की संभावना है।
फैंस इस मेगा इवेंट को फ्री में जियोसिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। यह लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार, सोनी, या स्टार स्पोर्ट्स जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं होगी। तो अगर आप इसे लाइव देखना चाहते हैं, तो जियोसिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, और फैंस की नजरें केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत इस बार सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं, और पंजाब किंग्स, आरसीबी और केकेआर जैसी फ्रेंचाइजियां उन्हें टारगेट कर सकती हैं।
पंजाब किंग्स इस बार मेगा ऑक्शन में बड़े दांव लगाने के लिए तैयार है। टीम के पर्स में 110 करोड़ रुपये बचे हैं, जो इसे अन्य फ्रेंचाइजियों के मुकाबले मजबूत स्थिति में रखता है। पंजाब किंग्स ने अब तक सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिससे यह साफ है कि वे मेगा ऑक्शन में कई बड़े नामों को शामिल कर नई और मजबूत टीम बनाने का प्रयास करेंगे।
यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम इस बार नीलामी में अपना टार्गेट तक पहुंच पाती हैं और नीलामी को शानदार बनाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications











