Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Vijaya Dashami Vs Dussehra: क्या आप भी समझते हैं दशहरा और विजयदशमी को एक? तो जान लें अंतर
Vijaya Dashami Vs Dussehra: 12 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी के साथ ही शारदीय नवरात्रि का समापन होगा। दुर्गा विसर्जन के दिन को विजयदशमी के साथ ही इसी दिन रावण दहन के मौके पर दशहरा भी मनाया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या दोनों एक ही त्योहार नहीं है? बहुत से लोगों को विजयदशमी और दशहरा का पर्व एक ही लगता है।
लेकिन दोनों के बीच का अंतर मामूली सा अंतर है, और अक्सर इन्हें एक ही त्योहार के रूप में मनाया जाता है, लेकिन दोनों के पीछे की कथाएं और महत्व थोड़ा अलग हो सकते हैं-

दशहरा
दशहरा शब्द "दश" (दस) और "हारा" (हराना) से बना है, जिसका अर्थ है "दस सिरों वाले रावण की पराजय।" यह दिन भगवान राम द्वारा रावण का वध करने और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से रामायण के उस प्रसंग से जुड़ा है, जब भगवान राम ने रावण को हराया था। इसे आम तौर पर रावण दहन के रूप में मनाया जाता है। दशहरे के दिन रामलीला के आयोजन भी होते हैं, जिसमें भगवान राम की कथा का मंचन होता है।
विजयादशमी
विजयादशमी का अर्थ है "विजय का दसवां दिन।" यह नवरात्रि के दसवें दिन के रूप में मनाया जाता है, जब देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस को हराया था। यह पर्व मुख्य रूप से देवी दुर्गा की महिमा और शक्ति का उत्सव है। बंगाल और पूर्वी भारत में विजयादशमी दुर्गा पूजा के समापन के रूप में मनाई जाती है, जब देवी दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन होता है।

दोनों में मुख्य अंतर
दशहरा मुख्य रूप से रामायण की कथा से जुड़ा है और रावण के वध का प्रतीक है। विजयादशमी देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय को दर्शाती है और नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। दोनों पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय के प्रतीक हैं, लेकिन सांस्कृतिक रूप से अलग-अलग कथाओं से प्रेरित हैं।



Click it and Unblock the Notifications











