Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
जून-जुलाई की भीषण गर्मी में चाहिए ठंड का एहसास, घूम आएं उत्तराखंड के ये Hill Stations
Uttarakhand Hill Station List: उत्तर भारत में जून-जुलाई की चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कूलर, एसी भी राहत देने में नाकाम हो रहे हैं और गर्म हवाओं ने घर से बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया है। ऐसे में ठंडी वादियों का रुख करना सबसे सही फैसला हो सकता है। अगर आप इस गर्मी में भी ठंडी हवा और नेचर के करीब कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो उत्तराखंड के ये हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट हैं।
परिवार, दोस्तों या सोलो ट्रिप किसी के भी साथ यहां जाया जा सकता है। ये डेस्टिनेशन हर किसी के दिल को भा जाएंगे। उत्तराखंड में ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जहां आप गर्मियों में जाकर प्राकृतिक शांति और ठंडक का भरपूर आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं उत्तराखंड के कुछ खूबसूरत, शांत और ठंडे हिल स्टेशनों के बारे में-

1. मुनस्यारी - ट्रेकिंग लवर्स का स्वर्ग
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी उन यात्रियों के लिए परफेक्ट जगह है जो बर्फीली चोटियों और एडवेंचर को पसंद करते हैं। यहां से पंचाचूली पर्वत श्रृंखला का शानदार नजारा दिखता है। गर्मियों में भी यहां का तापमान ठंडा और सुहावना बना रहता है।

2. खलिया टॉप - नेचर लवर्स की पसंद
खलिया टॉप, मुनस्यारी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक शानदार ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है और गर्मियों में बर्फ के दर्शन भी मिल सकते हैं। चारों ओर फैले देवदार और बुरांश के जंगल इसे एक परी कथा जैसा बना देते हैं।

3. कोसानी - महात्मा गांधी का पसंदीदा ठिकाना
कोसानी को 'भारत का स्विट्जरलैंड' कहा जाता है। यहां से त्रिशूल, नंदा देवी और पंचाचूली जैसी बर्फीली चोटियों का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। गर्मियों में यह ठंडक का सबसे बेहतरीन अनुभव देता है। साथ ही, गांधी जी ने भी यहां कुछ समय व्यतीत किया था।

4. रानीखेत - शांति और हरियाली का संगम
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कोई शांत और साफ-सुथरी जगह तलाश रहे हैं, तो रानीखेत एक बेहतरीन विकल्प है। यहां के हरे-भरे मैदान, चीड़ के पेड़ और पहाड़ी हवाएं मन को बहुत राहत देती हैं।

5. औली - गर्मियों में भी बर्फीली हवा
औली को स्कीइंग के लिए जाना जाता है, लेकिन गर्मियों में भी इसका मौसम बेहद ठंडा और सुकूनदायक होता है। केबल कार राइड, बर्फ से ढके पहाड़ों के दृश्य और शांत वातावरण इसे परफेक्ट समर डेस्टिनेशन बनाते हैं।

6. फूलों की घाटी - स्वर्ग जैसी खूबसूरती
फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। मानसून की शुरुआत में यहां हजारों रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं और चारों ओर एक जादुई दृश्य बन जाता है। ट्रेकिंग और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं।

7. डारमा वैली - ऑफबीट और अनछुआ सौंदर्य
डारमा वैली उत्तराखंड की छिपी हुई खूबसूरत घाटियों में से एक है। यह ऑफबीट डेस्टिनेशन उन लोगों के लिए है जो भीड़ से दूर शांति और प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं।

यहां की हरियाली, शांत गांव और ठंडा मौसम गर्मियों की सबसे अच्छी दवा है।



Click it and Unblock the Notifications











