Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
एक ही सपना Vishal Mega Mart में सिक्योरिटी गार्ड का जॉब... क्यों ऐसे मीम्स हो रहे हैं सोशल मीडिया में Viral
Vishal Mega Mart Security Guard Job Meme : इंटरनेट की दुनिया में क्या वायरल हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा और मजेदार ट्रेंड वायरल हो रहा है, "विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड जॉब"। यह ट्रेंड इतनी तेजी से फैल रहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और X (पहले ट्विटर) हर जगह इसी एक नौकरी के मीम्स और वीडियो छाए हुए हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की काहानी आखिर क्यों लोग इस पर फनी मीम्स बना रहे हैं।

आखिर ये ट्रेंड है क्या?
अगर आप सोशल मीडिया का थोड़ा भी इस्तेमाल करते हैं, तो आपने जरूर देखा होगा कि हर जगह एक ही लाइन गूंज रही है, "एक ही सपना, विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी!" लोग रील्स और मीम्स के ज़रिए इस नौकरी को पाने की चाह को इतने मजाकिया अंदाज़ में पेश कर रहे हैं कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। किसी मीम में दिखाया गया है कि उम्मीदवार नौकरी की तैयारी UPSC जैसी गंभीरता से कर रहा है, तो कहीं कोई इंटरव्यू की तैयारी के लिए अंग्रेज़ी के कोचिंग क्लासेज जॉइन कर रहा है।
मीम से कैसे शुरू हुआ ये ट्रेंड?
इस ट्रेंड की शुरुआत तब हुई जब विशाल मेगा मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड्स का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे रील्स बनाते नजर आए। वीडियो में गार्ड्स का आत्मविश्वास, स्टाइल और सोशल मीडिया फ्रेंडली अवतार लोगों को इतना पसंद आया कि देखते ही देखते इस पर मीमबाज़ी शुरू हो गई। फिर क्या था, सोशल मीडिया क्रिएटर्स को मिल गया नया मसाला और 'सपनों की नौकरी' बन गई विशाल मेगा मार्ट की सिक्योरिटी गार्ड जॉब!
क्यों बन गई ये नौकरी 'ड्रीम जॉब'?
अब सवाल उठता है कि एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी अचानक इतनी आकर्षक क्यों बन गई? दरअसल, इसके पीछे छिपा है छोटे शहरों की युवा सोच और सोशल मीडिया की ताकत। विशाल मेगा मार्ट के देशभर में 645 से ज्यादा स्टोर्स हैं। इनकी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में स्थानीय स्तर पर स्थायित्व, रेगुलर टाइमिंग, यूनिफॉर्म और घर के पास पोस्टिंग जैसी सुविधाएं हैं, जो गांवो और शहरों में कम पढे-लिखे युवाओं को खूब लुभा हैं।
अब इस वायरल ट्रेंड के चलते इस नौकरी को लेकर इतनी लोकप्रियता हो चुकी है कि इसे लोग सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक मानने लगे हैं।
सोशल मीडिया की वायरल हुए मीम
इंटरनेट पर अब इस जॉब को लेकर जो मीम्स बन रहे हैं, वो एक से बढ़कर एक हैं। जैसे:
- "इस बार विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड की कटऑफ 99% गई है!"
- "मम्मी कहती हैं, बेटा कुछ भी बन जाना लेकिन विशाल मेगा मार्ट में सिक्योरिटी गार्ड जरूर लगना।"
- "NEET-UG पास करना आसान है, लेकिन विशाल मेगा मार्ट में सिक्योरिटी गार्ड बनना नहीं।"
इन मीम्स ने इस ट्रेंड को हंसी-मजाक से भरपूर बना दिया है, लेकिन साथ ही ये बेरोजगारी, कॉम्पिटिशन और छोटे शहरों की जमीनी हकीकत पर तीखा तंज भी कसते हैं।
मीम के पीछे की गंभीरता
भले ही ये ट्रेंड मजेदार लग रहा हो, लेकिन यह इस बात की भी झलक देता है कि युवा वर्ग किस हद तक नौकरी की तलाश में है। एक सामान्य-सी दिखने वाली नौकरी को जब इतना ग्लोरिफाई किया जाता है, तो कहीं न कहीं यह देश में रोजगार की स्थिति पर सवाल भी उठाता है।



Click it and Unblock the Notifications











