Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Viral Video India World Cup win celebration in Pakistan: कहते हैं कि खेल देशों को जोड़ता है और T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद यह सच साबित होता दिख रहा है। जहां एक तरफ टीम इंडिया की इस जबरदस्त कामयाबी पर पूरा भारत झूम रहा है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान से आए एक वायरल वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में कुछ पाकिस्तानी प्रशंसक पूरी श्रद्धा के साथ भारत का राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' गाते और केक काटकर जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं।
नफरत और कड़वाहट के बीच यह वीडियो एक सुखद एहसास की तरह है, जो स्पष्ट संदेश देता है कि अच्छी क्रिकेट की कोई सरहद नहीं होती। इन प्रशंसकों ने न केवल जीत का उत्सव मनाया, बल्कि टीम इंडिया को भविष्य के लिए ढेरों बधाइयां भी दीं।

टीम इंडिया ने रचा इतिहास
इतिहास के पन्नों में 8 मार्च का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया, जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पटखनी देकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। मैच की शुरुआत से ही हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारों ने ऐसा दबदबा बनाया कि आधे मैच के बाद ही जीत का अंदाजा लग गया था। पूरे देश में पटाखों का शोर और टीम इंडिया की जय-जयकार हो रही थी। स्टेडियम में हो रही भव्य आतिशबाजी और फैंस का जोश इस बात का सबूत था कि भारत एक बार फिर विश्व विजेता बन चुका है।
पाकिस्तान में भी दिखा जश्न का माहौल
न सिर्फ इंडिया में बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इस जीत का जश्न मना। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पाकिस्तानी परिवार (अरशद मोहम्मद और उनका परिवार) भारत का राष्ट्रगान पूरी गरिमा के साथ गाते हुए नजर आ रहा है। arshadmuhammadhanif नाम के इस इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो में देखा जा सकता है जिसमें टेलीविजन पर टीम इंडिया ट्रॉफी उठा रही थी, तब सरहद पार ये प्रशंसक गर्व से 'जन-गण-मन' गा रहे थे। भारतीय फैंस इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस परिवार के जज्बे की खूब सराहना कर रहे हैं।
केक काटकर दी टीम इंडिया को बधाई
सिर्फ राष्ट्रगान ही नहीं, इन फैंस ने 'Champion India' लिखा हुआ एक खास केक भी काटा। उन्होंने अपनी बातचीत में कहा कि भारत ने जिस तरह का क्रिकेट इस वर्ल्ड कप में खेला, वे उसके कायल हो गए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि टीम इंडिया का प्रदर्शन अद्वितीय रहा है। जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स (Twitter) पर साझा किया गया, भारतीयों ने भी इस पर जमकर प्यार लुटाया। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान था कि क्रिकेट कैसे दो देशों के लोगों के दिलों को करीब ले आता है।
वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। सभी को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- दिल से सल्यूट है भाई। दूसरे ने लिखा- भारत से प्यार। तीसरे ने लिखा- भाई आप बहुत अच्छे इंसान हो अच्छे इंसान की खूबी यही होती है अपने देश को सभी लोग सपोर्ट करते हैं लेकिन आपने अपने देश के साथ-साथ भारत देश को भी सपोर्ट किया है।
सभी क्रिकेट फैंस को खुश किया है हर इंसान को ऐसे ही रहना चाहिए हमेशा खुश रहना चाहिए क्रिकेट में तो हार जीत होती रहती है लेकिन इंसान का दिल बहुत बड़ा होना चाहिए आज आपने सबका दिल जीत लिया आप हमेशा खुश रहिए मस्त रहिए। इसी तरह के और भी बहुत से कमेंट आए हैं।



Click it and Unblock the Notifications











