Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Year Ender 2022: इस साल वायरल हुए अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन, देखें लिस्ट
पूरी दुनिया खाने के लिए एक कॉमन लव से जुड़ी हुई है। ज्योग्राफिकल रीजन, क्लाइमेट कंडीशन और रिसोर्स में डाइवर्सिटी के साथ आपके सामने फूड स्टफ में भी विविधता है। कुछ लोगों को खाने का इतना शौक होता है कि वे कभी-कभी वर्ल्ड टूर पैकेज बुक कर लेते हैं ताकि वे दुनिया भर के व्यंजनों का स्वाद चख सकें, लेकिन साल 2022 खत्म होने वाला है, और इस साल बहुत कुछ पुराने के साथ काफी कुछ नया भी हुआ, कुछ तो काफी अजीब भी हुआ। इसमें खाने को लेकर भी बहुत कुछ वेयर्ड हुआ है, तो आइए नजर डालते हैं इस साल वायरल हुए कुछ अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन पर, जिसको देखकर फूड लवर्स क्या ही कहें-

फलों की चाय
आप अपने दिन की शुरूआत एक गर्मागरम चाय के साथ करते हैं, चाय पीते ही बॉडी में बस नई एनर्जी आती है, जिससे तनबदन को एक किक मिलता है। आपके चेहरे पर चाय को देखकर बड़ी मुस्कान आती है। लेकिन क्या आप फलों वाली चाय पीना चाहेंगे? आप सोच रहे होंगे ये क्या नई चीज बता रहे हैं, तो खैर सूरत, गुजरात में एक चाय की दुकान इस अजीबोगरीब चाय को बेचती है जिसे निश्चित रूप से नेटिज़न्स से इसको स्वीकृति नहीं मिल पाई है।

गुलाब जामुन पराठा
सर्दियां चल रही हैं और आप में से काफी लोग इस ठंड में गर्मागरम पराठे पसंद करते हैं। सर्दियों में सब्जियों के परांठे तो खूब भाते हैं, लेकिन इस साल गुलाब जामुन से बना ये परांठे ने सोशल मीडिया हल्ला कर दिया, जो काफी वायरल हो गया। जिसमें गुलाब जामुन की फिलिंग थी और परोसने से पहले चाशनी में डुबाया गया था। क्या आप खाना पसंद करेंगे, क्या नहीं ! हां यही जवाब काफी लोग दे चुके हैं।

स्ट्रॉबेरी समोसा
आलू समोसा तो सभी के फेवरेट होते हैं, लेकिन इस साल, दिल्ली के एक फूड आउटलेट ने स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी समोसे तैयार किया, जो काफी वायरल हुए। इस समोसे में जैम, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी से भरे हुए थे और पूरी तरह से लोगों ने नफरत की नजर से ही देखा।

मोमोज आइसक्रीम रोल
आप के शहर की मार्केट, सड़क के किनारे लगे मोमोज के ठेले के पास अक्सर आपके चक्कर लगते होगे, सबके फेवरेट मोमोज इस साल एक अजीबोगरीब मोमोज मिलता दिखा। आइसक्रीम से भरे मोमोज को रोल बनाकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।

मसाला डोसा आइसक्रीम रोल
मोमोज़ आइसक्रीम की तरह से ही मसाला डोसा के साथ भी ऐसा ही कुछ एक्सपेरिमेंट किया गया, जिसे चटनी के साथ परोसा गया। क्या आप इस डोसे को खाना पसंद करेंगे! नहीं, हां यहीं जवाब सभी के हैं।
उम्मीद है कि 2023 में हमारे फेवरेट फूड के साथ इस तरह के एक्सपेरिमेंट नहीं होंगे ना ही अत्याचार नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications











