Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Year Ender 2022: इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

भारत में प्राचीन समय से लोगों ने आयुर्वेद पर अपना विश्वास दिखाया है। कोरोना काल के बाद से पूरी दुनिया में आयुर्वेद का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों को बड़ी-बड़ी बीमारियों में रामबाण इलाज माना गया है। ऐसे में साल 2022 में कुछ जड़ी-बूटियों को गूगल पर बहुत ज्यादा सर्च किया गया है। आइए जानते हैं इस साल लोगों ने किन जड़ी बूटियों को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया।

1. नीम
नीम की करवाहट के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन इसके लाखों फायदे भी हैं, आयुर्वेद में नीम की पत्तियों से लेकर उसके जड़ का भी यूज दवाई के रूप में किया जाता है। साल 2022 में गूगल पर नीम ने बहुत ट्रेंड किया है। नीम की पत्तियों को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। शरीर में निकलने वाले दाने और किसी भी तरह की खुजली को दूर करने के लिए भी नीम एक रामबाण इलाज है। ये स्किन संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

2. दालचीनी
दालचीनी एक ऐसी जड़ी बूटी है, जो कई बीमारियों के साथ आपके किचन में सब्जियों के स्वाद को भी बढ़ाता है। दालचीनी का यूज वजन घटाने से लेकर स्किन ने जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। डायबिटीज के पेशेंट के लिए भी दालचीनी बहुत फायदेमंद है। इस साल भी लोगों ने गूगल पर दालचीनी के बारे में बहुत ज्यादा सर्च किया है।

3. गिलोय
किसी भी तरह के बुखार में गिलोय बहुत फायदेमंद होता है। गिलोय में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं, जो हड्डियों में किसी भी तरह के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। गिलोय एक इम्युनिटी बूस्टर के रूप में भी काम करता है।

4. तुलसी
हर हिंदू परिवार के आंगन में तुलसी का पौधा आपको जरूर मिल जाएगा। तुलसी की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। ये आपके स्किन संबंधी समस्याओं को कम करने में भी मदद करता हैं।

5. शहद
वजन घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन के लिए शहद बहुत गुणकारी होता हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट पानी में शहद मिलाकर पीने से पेट संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

6. ग्रीन टी की पत्तियां
वजन घटाने के लिए इस साल लोगों ने ग्रीन टी की पत्तियों को गूगल पर बहुत सर्च किया है। ग्रीन टी की पत्तियों से बनी चाय पीने से आपका शरीर डिटॉक्स होता है। कई तरह के स्किन प्रॉब्लम से भी आपको बचाने में मदद करता है।

7. हल्दी
किचन की जान हल्दी कई हेल्थ बेनिफिट्स के लिए भी जाना जाता है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को कई बीमारियों से बचा कर रखते हैं।

8. सौंफ
सौंफ को एक माउथ फ्रेशनर के रूप में भी जाना जाता है। सांसों से आने वाली बदबू और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी सौंफ काफी कारगर है। वजन घटाने के लिए भी सौंफ का यूज किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











