Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Miss Universe 2023: यूज्ड कैन पुल टैब्स से बनीं डायमंड की तरह चमकते गाउन को पहन मिस थाईलैंड छाईं

Image Courtesy-missuniverse.in.th
मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2022 एना सुएंगम-इयाम ने सोडा ड्राफ्ट कैन पुल-टैब से बना खूबसूरत और शानदार गाउन पहन कर सब का दिल जीत लिया है। एना सुएंगम-इयाम के शानदार गाउन ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। 12 जनवरी की रात मिस यूनिवर्स 2022 के शुरूआती कॉम्पटीशन राउंड में ब्यूटी क्वीन एना सुएंगम-इयाम के सोडा ड्राफ्ट कैन पुल-टैब से बनें इवनिंग गाउन और उसके पीछे की स्टोरी ने दुनिया भर के लोगों को अपना फैंन बना लिया है। मिस यूनिवर्स थाईलैंड (MUT) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एना के इवनिंग गाउन को लेकर डीटेल में बताया गया है। जिसके अनुसार, "हिडन प्रेशियस डायमंड ड्रेस" को फैशन ब्रांड मनिरात ने इस गाउन को डिजाइन किया है। इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, थाई कंपनी के डिजाइनर आरिफ जेहवांग, ऐना की साधारण परवरिश से प्रेरित होकर रिसाइकिल मटेरियल से एक क्लासिक मास्टरपीस बनाने के लिए इंस्पायर हुए।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ''आपको उस अंधेरे परिवेश में नहीं फंसना चाहिए जिसमें आपका जन्म हुआ है, लेकिन भरोसा करें कि आपके पास अपने जीवन को बेहतर के लिए बदलने की शक्ति है।
मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2022, एना सुएंगम-आइम का ये इंस्पिरेशनल कोट्स उनकी अपनी महत्वपूर्ण विशेषता को सही तरह से दर्शाता है और खुद को परिभाषित करता है।
उसके अंदर की दृढ़ता और आशावाद ने उनकी लाइफ में बड़ी सफलता दिलाई है। ये एक ऐसे पिता की परवरिश नतीजा है जो एक कूड़ा बीनने वाला, सड़क की सफाई करने वाली मां, और एक गुणी नन जो ऐना की परदादी थी। हालांकि उन्हें कुछ लोगों द्वारा "द गार्बेज ब्यूटी क्वीन" कहा जाता था, जो उन्हें एक कीमती रत्न के रूप में चमकने से कभी नहीं रोकता था।''

Image Courtesy-missuniverse.in.th
थाइलैंड ब्यूटी की के इस गाउन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफें हो रही हैं। एक ट्विटर यूजर ने कहा, "अगर मिस थाईलैंड जीत जाती हैं, तो मैं शिकायत नहीं करूंगी।"
एक दूसरे ऑनलाइन यूजर ने कमेंट किया थाई ब्यूटी क्वीन वास्तव में अपने आउटफिट और गाउन के साथ सेवा करना जानती हैं।"
मिस यूनिवर्स के लिए फाइनल राउंड 14 जनवरी की शाम को न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना, यूएसए में आयोजित होगा।



Click it and Unblock the Notifications











