Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मीराबाई चानू के ओलिंपिक इयररिंग्स पर आया अनुष्का शर्मा का दिल, मां ने गहने बेचकर बनवाई थी बालियां
टोक्यो ओलिंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर मीराबाई चानू ने देश का नाम रोशन किया है। टोक्यो ओलिंपिक में महिला वेटलिफ्टर में सिल्वर मेडल जीतकर मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है। चानू टोक्यो ओलिंपिक में भारत को पदक दिलाने वाली पहली एथलीट बन गई है। ओलिंपिक इतिहास में वह दूसरी वेटलिफ्टर है जिन्होंने पदक जीता है। मीराबाई चानू से पहले साल 2000 सिडनी ओलिंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पंदक जीता था। मीराबाई चानू ने 49 किग्रो वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इंटरनेट पर मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल के साथ साथ उनकी कान की बालिया भी काफी सुर्खियां बटौर रही है।

मीराबाई चानू के ओलिंपिक बालियों पर आया अनुष्का शर्मा का दिल
मीराबाई चानू ने अपने फाइनल में ओलिंपिक छल्लो के डिजाइन की बालियां पहनीं हुई थी। सोशल मीडिया पर उनकी बालियों को काफी पसंद किया जा रहा हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का मीराबाई के इयररिंग्स पर दिल आ गया है। एक्ट्रेस को उनकी बालिया बेहद पसंद आई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मीराबाई की इयररिंग्स की तारीफ की है। बता दें कि मीराबाई चानू के ये इयररिंग्स उनके लिए बेहद खास है क्योंकि ये इयररिंग्स उनकी मां ने उन्हें गिफ्ट किए है।

मां ने ओलिंपिक इयररिंग्स किए गिफ्ट
मीराबाई चानू की मां ने साल 2016 में ओलिंपिक इयररिंग्स गिफ्ट किए थे। उन्होंने ये इयररिंग्स मीराबाई चानू के गुड लक के लिए बनवाएं। मां ने गहने बेचकर मीराबाई चानू को इयररिंग्स गिफ्ट किए थे। मां को उम्मीद थी कि ये इयररिंग्स उनके लिए लकी रहेंगे। बता दें कि रियो 2016 ओलिंपिक में चूक गई थी। लेकिन टोक्यो ओलिंपिक में उन्होंने अपनी मेहनत से सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।




Click it and Unblock the Notifications











