Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Travelling Tips: महाकुंभ में ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना है, तो ट्रैवल करने से पहले करें करें ये काम
Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के कारण भारत में दुनिया का सबसे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में शामिल होने पहुंच रहे हैं, जिससे प्रयागराज से सटे मध्य प्रदेश के जबलपुर, कटनी और सिवनी जिलों तक जाम लग गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, रीवा से जबलपुर तक लगभग 500 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम बना हुआ है, जिसे दुनिया का सबसे लंबा जाम बताया जा रहा है। यदि आप भी कुंभ मेले की ओर जा रहे हैं, तो गूगल मैप्स की स्मार्ट ट्रिक्स अपनाएं, अन्यथा आपको भी इस भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है।

इस ट्रिक का करें इस्तेमाल
Google Maps ऐप को Android और iPhone दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से ट्रैफिक जाम की स्थिति का पता लगाया जा सकता है और यात्रा में लगने वाले समय का अनुमान लगाया जा सकता है। गूगल मैप्स में दिए गए कलर कोडिंग सिस्टम से यह आसानी से समझा जा सकता है कि किस मार्ग पर ट्रैफिक अधिक है और किस वैकल्पिक रास्ते से आप तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं, जिससे समय और परेशानी दोनों बचती हैं।
मिलेगी ट्रैफिक की सटीक जानकारी
Google Maps के जरिए ट्रैफिक की जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले ऐप खोलें और प्रस्थान (Source) तथा गंतव्य (Destination) का चयन करें। इसके बाद, गूगल मैप्स आपको इस रूट पर मौजूद ट्रैफिक की स्थिति और यात्रा में लगने वाले समय की जानकारी देगा।
- रूट पर लाल रंग दिखने का मतलब है कि आगे रास्ते में भारी जाम है, जिससे बचने के लिए आप वैकल्पिक मार्ग चुन सकते हैं। हरा रंग दर्शाता है कि रास्ता पूरी तरह से साफ है, जिससे आप कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।
- पीला रंग धीमे ट्रैफिक का संकेत देता है, जिसका अर्थ है कि कुछ दूरी तक हल्का जाम हो सकता है।
- आप स्क्रीन पर मौजूद स्क्वेयर आइकॉन पर टैप करके किसी भी रूट के ट्रैफिक को मॉनिटर कर सकते हैं। इसके अलावा, Google Maps ट्रैफिक जाम, डायवर्जन और वाहन की स्पीड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करता है, जिससे आपकी यात्रा सुगम और सुविधाजनक बनती है।



Click it and Unblock the Notifications











