Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Thanksgiving 2023: जानें क्यों मनाया जाता है थैंक्सगिविंग डे, इतिहास के साथ जानें क्या है इसका टर्की से संबंध
Thanksgiving 2023: यह साल का वह समय है, जब लोग थैंक्सगिविंग और क्रिसमस मनाने की तैयारी कर रहे हैं। हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को थैंक्सगिविंग डे मनाया जाता है। इस साल थैंक्सगिविंग डे 26 नवंबर को मनाया जाएगा।
विदेशों में इस दिन को बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। अब इसकी लोकप्रियता भारत में भी बढ़ गयी है। अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे के साथ ही हॉलीडे सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके अलावा जर्मनी, ब्राजील, कनाडा, जापान और अन्य देशों में भी इस दिन के साथ ही छुट्टियों का आगाज हो जाता है।

कब मनाया जायेगा थैंक्सगिविंग 2023? (Thanksgiving 2023 Date)
इस साल यानी 2023 में थैंक्सगिविंग डे 23 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं ब्लैक फ्राइडे अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे के अगले दिन को कहते हैं जब पारंपरिक तौर पर क्रिसमस की खरीदारी के अवसर की शुरुआत होती है।
थैंक्सगिविंग 2023 का इतिहास और महत्व (Thanksgiving 2023: History And Significance)

साल 1863 से, थैंक्सगिविंग का एक वार्षिक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अच्छी फसल और भरपूर भोजन के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं। कुछ लोग यह भी दावा करते हैं कि पहला थैंक्सगिविंग 1598 में टेक्सास के एल पासो शहर में आयोजित किया गया था। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि 1621 में थैंक्सगिविंग का शुरूआती समारोह आयोजित किया गया था जहां लोगों ने पम्पकिन पाई और टर्की का आनंद लिया था।
अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे को क्रिसमस के समान ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन पूरे अमेरिका में नेशनल हॉलिडे रहता है। ऐसा भी माना जाता है कि इंग्लैंड से शरणार्थी के रूप में आए लोगों ने साल 1921 से इस दिन की शुरुआत की थी। इस दिन फसल रोपी जाती थे, जिसे हार्वेस्ट डे भी कहा जाता था।
थैंक्सगिविंग एक ऐसा समय है जब व्यक्तिगत, परिवार के साथ और समाज के तौर पर जीवन में मिली चीजों के लिए आभार व्यक्त किया जाता है। यह हमें जीवन में मिलने वाली हर परिस्थिति, खुशियों के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करने की प्रेरणा देता है। यह जिंदगी में एक दूसरे के सहयोग और उनकी उपस्थिति का सम्मान करना सिखाता है।
थैंक्सगिविंग कैसे मनाया जाता है? (Thanksgiving 2023: Celebrations)
संयुक्त राज्य अमेरिका में स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संगठनों में थैंक्सगिविंग को छुट्टी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन आस-पास के सकारात्मक पहलुओं और लोगों की सराहना करने के लिए बेस्ट माना जाता है। कुछ लोग और संगठन थैंक्सगिविंग के मौके पर गरीब और जरूरतमंदों की मदद करते हैं ताकि वो भी छुटियों के इस मौसम का आनंद उठा सकें।
पारंपरिक खानपान इस सेलिब्रेशन का अहम हिस्सा है। थैंक्सगिविंग डे के मौके पर रोस्ट किये टर्की, शकरकंद, कॉर्नब्रेड, मसले हुए आलू, क्रैनबेरी सॉस और भी कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाये और परोसे जाते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ इकट्ठे होकर तरह तरह के पकवान बनाना और उनका आनंद लेना थैंक्सगिविंग डे को पूरा करता है। इस ख़ास दिन के मेन्यू में टर्की को स्पेशल जगह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि हार्वेस्ट डे पर लोग टर्की का शिकार करते थे और उसे पकाकर खाते थे और तब से इस डिश को थैंक्सगिविंग डे में शामिल किया जाने लगा है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











