Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Viral Video: इंद्रेश उपाध्याय की बारात में जमकर नाचे स्वामी अनिरुद्धाचार्य, डांस स्टेप्स देख लोग रह गए दंग
Swami Aniruddhacharya dance video Viral: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य इंद्रेश उपाध्याय की शादी की बारात में जमकर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर शांत स्वभाव और आध्यात्मिक प्रवचनों से पहचाने जाने वाले स्वामी अनिरुद्धाचार्य का यह डांस अवतार फैंस को काफी चौंका रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और कुछ ही समय में यह क्लिप लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है।
कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। पहली नजर में तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि ये स्वामी जी ही हैं, क्योंकि अपने प्रवचनों के लिए जाने जाने वाले अनिरुद्धाचार्य जी का ये अवतार बहुत ही अलग और मस्तमौला था।

मेरे यार की शादी पर थिरके स्वामी जी
वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता है कि स्वामी अनिरुद्धाचार्य 'मेरे यार की शादी है' की धुन पर झूमते हुए डांस कर रहे हैं। वहीं आसपास मौजूद भक्त और परिवार के सदस्य भी उनके साथ झूमते नजर आते हैं। खुशी और उत्साह से भरे इस पल में स्वामी जी की एनर्जी और डांस स्टेप्स देख लोग दंग रह गए और सोशल मीडिया पर उनकी यह झलक चर्चा का केंद्र बन गई।
स्वामी जी के ठुमके हुए वायरल
कहा जा रहा है कि यह वीडियो कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के दौरान निकाली गई बारात का है, जिसमें परिवार, मित्रों और भक्तों ने मिलकर धूमधाम से जश्न मनाया। स्वामी अनिरुद्धाचार्य और इंद्रेश उपाध्याय दोनों का गहरा आध्यात्मिक संबंध है और यही वजह है कि विवाह समारोह में गुरु और शिष्य की यह दिल छू लेने वाली खुशी हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आई। स्वामी जी ने जैसे ही डांस शुरू किया हर कोई उन्हें ही देखने लगा। अब देखता भी क्यों नहीं, अपने प्रवचनों से लोगों का दिल जीतने वाले स्वामी जी का ये अंदाज सबसे जुदा जो था।
इंटरनेट पर धमाल मचा रहा वीडियो
इस वीडियो को इंटरनेट पर पोस्ट किए अभी 48 घंटे भी नहीं हुए हैं, लेकिन अब तक करीब 8 लाख लोग इस वायरल वीडियो को देख चुके हैं। लाइक कर चुके हैं और दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा दिए गए मजेदार और प्यार भरे कमेंट्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं। कोई लिख रहा है 'स्वामी जी का यह रूप पहली बार देखा, भक्ति और मस्ती दोनों साथ' दूसरे ने लिखा- सब मोह माया है।
तीसरे ने लिखा- ख़ुशी के पल ऐसे ही होते हैं, एक अन्य ने लिखा- जहां खुशी का माहौल हो, वहां आध्यात्म भी झूम उठता है। वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है और लगातार लाखों व्यू, लाइक और कमेंट्स बटोर रहा है।



Click it and Unblock the Notifications











