Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Sunjay Kapur Net Worth बिजनस टायकून संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पीछे छोड़ गए अरबों का एम्पायर
Sunjay Kapur Net Worth : 12 जून की रात एक दुखद खबर ने बॉलीवुड और कारोबारी जगत को हिला कर रख दिया, करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पोलो खेलते समय एक मक्खी उनके मुंह में चली गई, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और हार्ट अटैक आ गया।

फेमस बिजनस टायकून थे संजय कपूर
संजय कपूर एक नामचीन उद्योगपति और सोना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन थे। वह भारत के ऑटो कंपोनेंट क्षेत्र के अग्रणी माने जाते हैं। उनके पिता दिवंगत सुरिंदर कपूर ने सोना ग्रुप की स्थापना की थी, और संजय ने उसी विरासत को आगे बढ़ाया। 2003 में उन्होंने कंपनी जॉइन की और इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के पार्ट्स बनाती है, और इसका कारोबार भारत समेत कई देशों में फैला हुआ है।
पढ़ाई और करियर
संजय कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के The Doon School और मुंबई के Cathedral & John Connon School से की। आगे की पढ़ाई के लिए वे लंदन गए, जहां उन्होंने कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी और एचआर में BBA किया। इसके अलावा उन्होंने MIT और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी एडवांस्ड कोर्स किए। उनकी लीडरशिप में Sona Comstar ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की और साल 2021-22 में ₹2,130 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया।
संजय कपूर ने की थी 3 शादियां
संजय कपूर की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने तीन शादियां कीं। पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और 2000 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2003 में उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की, जिससे उन्हें दो बच्चे, समायरा और कियान हुए। हालांकि यह रिश्ता भी टिक नहीं पाया और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के दौरान करिश्मा ने संजय पर मानसिक प्रताड़ना और बुरे बर्ताव के आरोप लगाए थे। यह केस मीडिया में खूब चर्चा में रहा।
करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने 2017 में मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की। 2018 में दोनों को एक बेटा हुआ। संजय की मौत के बाद उनकी बड़ी संपत्ति का वारिस अब प्रिया और उनके बेटे को बताया जा रहा है।
अरबों की नेट वर्थ छोड़ गए संजय कपूर
Forbes के अनुसार संजय कपूर की कुल संपत्ति लगभग 1.2 बिलियन डॉलर (लगभग ₹1,03,00 करोड़) थी। संजय की कंपनी सोना BLW (Sona Comstar) एक पब्लिकली लिस्टेड कंपनी है, जिसकी वैल्यू कुछ महीने पहले ₹40,000 करोड़ तक पहुंच गई थी। यह कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स बनाती है और भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देशों में अपना व्यापार फैला चुकी है।
वह ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के साथ-साथ रियल एस्टेट और फैशन सेक्टर में भी इन्वेस्ट करते थे। उनके पास कई लग्जरी कारें और प्रॉपर्टीज़ थीं। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा कपूर की नेट वर्थ करीब 85-90 करोड़ रुपये है। तलाक के बाद संजय ने करिश्मा को करीब ₹70 करोड़ एलिमनी दी थी।



Click it and Unblock the Notifications











