Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Google Year In Search 2024: स्त्री 2 से लेकर हीरामंडी तक, 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में-सीरीज
Google Year in Search 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट सामने आई है। एंटरटेनमेंट के शौक़ीनों के लिए ये लिस्ट खास है, जिसमें श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' और सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज 'हीरामंडी' शामिल हैं।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' 14 अगस्त को रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई, वहीं संजय लीला भंसाली ने डिजिटल डेब्यू 'हीरामंडी' के साथ किया, जो 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा और अन्य कलाकार हैं। फैंस को ये सीरीज काफी पंसद आई। इसके अलावा साउथ इंडस्ट्री की मूवी कल्कि 2989 एडी, हनु-मैन, सालार और आवेशम की भी इस साल धूम देखने को मिली।

इन सभी मूवीज और सीरीज को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, और इन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसके अलावा, और भी कई पॉपुलर फिल्में और सीरीज इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आइए जानते हैं कि इस साल सबसे ज्यादा गूगल सर्च की जाने वाली कौनसी टॉप 10 मूवीज और बेवसीरीज रही।
2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट (Top 10 most Searched Recipes on Google in India)
1. स्त्री 2
2. कल्कि 2989 एडी
3. 12वीं फेल
4. लापता लेडीज
5. हनु-मैन
6. महाराजा
7. मंजुम्मेल बॉयज
8. द ग्रेटेस्ट ऑल टाइम
9. सालार
10. आवेशम
इन फिल्मों को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और ये गूगल पर सबसे अधिक सर्च की गई फिल्मों में से हैं।
2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च गई वेब सीरीज (Top 10 most Searched Shows on Google in India)
1. हीरामंडी
2. मिर्जापुर सीजन 3
3. लास्ट ऑफ अस
4. बिग बॉस 17
5. पंचायत
6. क्वीन ऑफ टीयर्स
7. मैरी माय हस्बैंड
8. कोटा फैक्टरी
9. बिग बॉस 18
10. 3 बॉडी प्रॉब्लम
इन वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया और ये गूगल पर सबसे अधिक सर्च की गई सीरीज में शामिल रही।



Click it and Unblock the Notifications











