Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
किचन में रखी इन 3 चीजों से चमकाएं काली पड़ी चांदी के गहने, नहीं लगाने पड़ेंगे सुनार के चक्कर
Silver Jewellery Cleaning Easy Tips: चांदी की पायल हो, अंगूठी या फिर भगवान के बर्तन नया होने पर इनकी चमक देखते ही बनती है। लेकिन हवा और नमी के संपर्क में आते ही चांदी पर कालेपन की एक जिद्दी परत जमने लगती है, जो धीरे-धीरे इसकी खूबसूरती को छीन लेती है। कई बार तो वो इतनी काली पड़ जाती है कि पहनने में शर्म आती है। ऐसे में अक्सर हम इसे चमकाने के लिए सुनार के पास ले जाते हैं और भारी-भरकम पैसे खर्च कर देते हैं।
साथ ही इस बात का भी डर सताता है कि कहीं हमारी चांदी को वो कम न कर दे। मगर आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घरेलू नुस्खा जो आपकी मदद करेगा।

पंकज भदौरिया ने बताया चांदी चमकाने का नुस्खा
अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो फिक्र मत किजिए क्योंकि हम लेकर आए हैं मशहूर शेफ पंकज भदौरिया का चांदी चमकाने का वो नुस्खा जिससे आप घर बैठे मिनटों में आसानी से चांदी को मिरर फिनिश लुक दे सकते हैं। अच्छा बताइए क्या आप जानते हैं कि आपके किचन की दराज में ही कुछ ऐसी जादुई चीजें छिपी हैं, जो सिर्फ 2 मिनट में आपकी काली पड़ी चांदी को शोरूम जैसी नई चमक दे सकती हैं?
जी हां, अब आपको सुनार के चक्कर लगाने की या रसायनों (Chemicals) का डर पालने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको बताएंगे सबसे आसान और असरदार घरेलू नुस्खे, जिनसे आप घर बैठे ही अपनी पुरानी से पुरानी ज्वेलरी को 'मिरर फिनिश' दे सकते हैं। तो चलिए, अपनी पुरानी पायल और अन्य चांदी के काले पड़े गहने निकाल लीजिए और तैयार हो जाइए उन्हें चमकाने के लिए।

कैसे चमकाएं चांदी के गहने
सबसे पहले पानी गरम कर लें, क्योंकि चांदी के बरतन को साफ करने के लिए आपको इसकी जरूरत होगी।
अब एक बड़े से बर्तन को लें और उसे एल्युमिनियम फॉइल की मदद से कवर कर लें।
इसके बाद उसमें गरम पानी डालें और फिर नमक, बेकिंग सोडा डालें और उस घोल को अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आप अपने चांदी के गहनों को कुछ देर के लिए उसमें भिगो दें। अगर चांदी कम काली है तो 2 से 3 मिनट के लिए रखें।
वहीं अगर आपके चांदी के गहने और बरतन बहुत काले पड़ गए हैं तो इन्हें 20 मिनट के लिए भिगो दें।
अब आप उन्हें निकाल लीजिए और फिर किसी कॉटन के कपड़े से अच्छे से साफ कर लें और फिर देखें जादू।
आप देखेंगे कि न घिसे और न ज्यादा मेहनत किए आपके चांदी के बरतन नए जैसे चमकने लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications











