Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बारिश में Reel बना रही थी लड़की, तभी अचानक गिरी आसमान से बिजली, जानें इसके पीछे का सांइस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक लड़की छत पर डांस कर रील बना रही थी, तभी बगल में आकाशीय बिजली गिरी और लड़की बुरी तरह डर गई। यह वीडियो बिहार के सीतामढ़ी का बताया जा रहा है। तेज चमक के साथ बिजली लड़की के बगल में गिरी तो तुरंत वहां से भाग गई।
बारिश का मौसम शुरू होते ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से सावधान रहने की चेतावनी दी जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में मोबाइल चलाने से बिजली गिर सकती है?
बिहार के सीतामढ़ी में युवती बना रही थी रील, तभी आसमान से गिरी कड़कड़ाती बिजली, बाल-बाल बची, देखें VIDEO #Bihar #ReelMaking #ThunderLightning #PeoplesUpdate pic.twitter.com/ImdhYygUvl
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 26, 2024
मोबाइल पर गिर सकती है बिजली?
कई लोगों का मानना होता होता है कि अगर कड़कती बिजली में कोई फोन चलाया जाए तो बिजली गिरने की संभावना रहती है। इसके पीछे लोगों का मानना है कि सिग्नल तरंगों के जरिए मोबाइल फोन तक पहुंचता हैं और ये तरंगे टॉवर के जरिए आप तक पहुंचती हैं। जिस वजह से बारिश के मौसम में बिजली फोन को आकर्षित करती हैं और बिजली गिरने जैसी घटना हो सकती है।
जानें इससे जुड़ा सच?
पहले लोग तार वाला फोन इस्तेमाल में लेते थे, तो इसकी वजह से बिजली आकर्षित जरूर होती थी। बिजली गिरने की घटना से स्मार्टफोन का कोई लेना देना नहीं है। कभी फोन में नेटवर्क ऑप्टिकल फाइबर के जरिए आता है, इसलिए इससे कोई कनेक्शन नहीं है। लेकिन बिजली मोबाइल रेडियो तरंगों से होकर कभी भी आपके फोन तक नहीं पहुंच सकती है। ये सिर्फ भ्रम है कि बिजली कड़कने के दौरान फोन नहीं चलाना चाहिए।

कहां गिरती है ज्यादा बिजली?
बिजली ज्यादा कहां गिरती हैं इसे लेकर अभी भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले है। लेकिन कहा जाता है कि जहां खाली जगह होती है और पेड़ होते हैं, वहां ज्यादा बिजली गिरती है। वहीं, बिजली के खंभों, पानी के स्थान, लार्ज मैटेलिक स्ट्रक्चर के पास बिजली गिरने की घटना ज्यादा होती है।
सेफ्टी टिप्स
- बिजली गरज रही हैं, तो खुले में जाने से बचें।
- किसी शेल्टर के नीचे रहना चाहिए।
- पानी के स्थानों पर जाने से बचें।
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रहें।
- पेड़ के नीचे या तालाब में जानें से बचें।
- बिजली कड़कड़ाती है तो उस समय नल भी बंद कर देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











