Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कौन थी बिहार की 'लता मंगेशकर' शारदा सिन्हा, जानें पीछे छोड़ गई कितनी संपत्ति, सलमान खान से हैं कनेक्शन
Sharda Sinha News : बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ महोत्सव पर चारों तरफ गूंजने वाली बिहार स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा की आवाज छठ महापर्व के दौरान ही शांत हो गई। शारदा सिन्हा जिन्हे 'बिहार की लता मंगेशकर' कहा जाता था, अब उनकी मधुर वाणी सिर्फ छठ पर उनके गीतों के माध्यम से ही सुनाई देंगी।
छह साल से कैंसर से जूझने के बाद आखिरकार शारदा सिन्हा ने इस दुनिया को 5 नवंबर को 72 साल की उम्र में अलविदा कह दिया। वह दिल्ली के एम्स लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थी। आइए जानते हैं कि इस दुनिया से जाने के बाद पीछे कितनी दौलत छोड गई हैं।

बॉलीवुड में दे चुकी हैं संगीत
मैंने प्यार किया फिल्म में गाए भोजपुरी गीत कहे तोसे सजना...के लिए शारदा सिन्हा को 76 रुपए फीस मिली थी। इसके अलावा राजश्री की फिल्म सलमान खान की दूसरी सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का 'बाबुल जो तूने सिखाया' गाना भी उन्होंने गाया था। यह गाना काफी लोकप्रिय है। आज भी दर्शकों के बीच यह गाना बेहद पसंद किया जाता है ।
शारदा सिन्हा की संपत्ति
शारदा सिन्हा की संपत्ति का सटीक अनुमान लगाना कठिन है, क्योंकि उनकी संपत्ति से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 20 से 50 लाख डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 16 से 42 करोड़ रुपये) के बीच मानी जाती है।
शारदा सिन्हा के परिवार में उनके दो बच्चे हैं - बेटा अंशुमान सिन्हा और बेटी वंदना। हालांकि, उनके वारिस के रूप में इन दोनों के नाम सामने आते हैं, परंतु इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पद्म भूषण और पद्मश्री से हो चुकी हैं सम्मानित
शारदा सिन्हा को उनके योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्हें 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनके गाए छठ गीत, जैसे कि "दुखवा मिटाईं छठी मइया... रउए आसरा हमार," लोगों के दिलों में छठ का एहसास जगा देते हैं।
उन्होंने 1980 में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत की। हाल ही में, उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उनका नया छठ गीत जारी किया, जो लोगों में खूब पसंद किया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications











