Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Seema Haider Gulam Haider: सीमा हैदर की बेवफाई से टूटा पाकिस्तानी शौहर, तीसरी शादी करने जा रहा है गुलाम हैदर
seema Haider husband Ghulam Haider : सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर तीसरी शादी करने जा रहा है। इस तरह की जानकारियां सामने आ रही है। उसने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बातें कही। पाकिस्तान के फेमस यूट्यूबर मोहसिन के चैनल के जरिए ये बात सामने आई है कि गुलाम हैदर तीसरी शादी की तैयारी में लग गया है।
साथ ही ये बात भी सामने आई है कि गुलाम हैदर जल्द ही भारत आएगा। उसने सऊदी अरब से पैगाम भिजवाया था।

गुलाम हैदर का कहना है कि वो अपने बच्चों को अपने साथ ले जाना चाहता है। उसका कहना है कि उसे वीजा बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जैसै ही उसे वीजा मिलेगा, वो जरूर आएगा। इससे पहले सीमा ने एक इंटरव्यू कहा था कि 'मेरी लाश ही हिंदुस्तान से जाएगी। मैं सचिन से प्यार करती हूं। सब कुछ छोड़ कर यहां आई हूं। ये मैं सिर्फ कहने के लिए नहीं कह रही हूं, बल्कि करके भी दिखाऊंगी।'
सीमा हैदर ने कहा था, 'मैं सब कुछ छोड़ कर सिर्फ प्यार की खातिर यहां आई हूं। मुझे सरकार पर पूरा विश्वास है।' एटीएस की जांच के बारे में सीमा ने कहा कि उसे जांच एजेंसी पर भरोसा है और सच सामने आएगा। सीमा ने कहा कि वो किसी फिल्म में काम नहीं करने जा रही है। ये सब कुछ लोगों की साजिश का नतीजा है।
सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा था, 'वो बेशक दुश्मन देश से आई है, लेकिन अब वो भारत की बेटी है। हमें उम्मीद है कि मोदी सरकार और योगी सरकार उसे और उसके बच्चों के बारे में सोचेगी। हमारी याचिका भी राष्ट्रपति के पास पैंडिग है। उम्मीद करते है कि सीमा को भारतीय नागरिकता मिलेगी और देश उसे स्वीकार करेगा।'
एक इंटरव्यू में सचिन और गुलाम की हुई थी तू-तू, मैं-मैं
एक इंटरव्यू के दौरान सचिन मीणा और गुलाम हैदर का आमना सामना करवाया गया था। जिसमें सचिन ने साफ किया कि वह सीमा हैदर को वापस नहीं भेजने वाला। यह सुनते ही गुलाम हैदर ने भड़कते हुए कहा, तुम्हारी बीवी कहां चली गई। जवाब दो। तुम इसे रखो, अभी पता चलेगा। इंटरव्यू में सीमा ने बताया कि यदि हमारे बच्चे वापस जाना चाहते हैं तो मैं उन्हें नहीं रोक सकती हूं। गुलाम ने आगे यह भी कहा था कि मैं बच्चों को ही नहीं, बल्कि सीमा को भी स्वीकार करने के लिए तैयार हूं। लेकिन सीमा वापस पाकिस्तान जाने को तैयार नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications











