Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Seema Anand: '‘मेरी न्यूड्स चाहिए?’ ट्रोलर्स पर भड़कीं सीमा आनंद, AI एडिटेड फोटोज पर फूटा गुस्सा
Seema Anand: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही नाम चारों ओर छाया हुआ है, और वो है सीमा आनंद। रिलेशनशिप और इंटिमेसी जैसे संवेदनशील टॉपिक पर खुलकर बात करने वाली स्टोरीटेलर और सेक्स एजुकेटर सीमा आनंद को सोशल मीडिया ट्रोल ने अपना निशाना बना लिया। दरअसल, हाल ही में वे शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट ' अनप्लगड विद शुभांकर ' में नजर आई थीं। शो के दौरान उनके एक बयान का क्लिप वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोग उनकी फोटोज को एआई से एडिट करके अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। इससे परेशान होकर सीमा ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को फटकार लगाई है।

सीमा आनंद ने लगाई ट्रोल्स की क्लास
सीमा आनंद ने इस वीडियो में कहा, "पिछले हफ्ते मेरे कुछ फोटो एआई से एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल की गई। एफआईआर फाइल हो चुकी है, लेकिन एक-दो फोटोज के बारे में सोचकर मुझे अभी भी घिन आती है। जिस तरह से लोग टूटकर पड़े थे इन फोटोज पर, जो कमेंट्स थे, ये घिनौनी मानसिकता देखकर मन डर जाता है।" उन्होंने आगे बताया कि एक फोटो को एआई से एडिट करके उनका चेहरा किसी छोटे कपड़े वाली बॉडी पर चिपकाया गया था। इस पर कुछ ट्रोल्स ने कहा- 'ये इतनी तो बुरी नहीं है सीमा जी।' इसे रेपिस्ट साइकोलॉजी करार देते हुए सीमा ने कहा, "ये हमारे देश के नौजवान हैं। जॉब, हॉबी, दोस्त कुछ नहीं है इनके पास। बस घर बैठकर लड़कियों और औरतों की न्यूड बना रहे हैं। मेरी न्यूड्स चाहिए न तुम्हें? 63 साल की हूं मैं।"
सीमा आनंद ने कहा व्यूज कमाने की होड़ लगी है
वीडियो के कैप्शन में सीमा ने लिखा इंटरनेट पर लोगों के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और कुछ व्यूज कमाने की होड़ लगी है, जबकि असली समस्याएं जारी हैं। सीमा ने कहा कि उनका मकसद लोगों को शर्म से आजाद कर रिश्तों की सच्चाई सिखाना है।
कौन हैं सीमा आनंद?
सीमा आनंद एक वर्ल्ड फैंस स्टोरीटेलर, माइथोलॉजिस्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट हैं, जो फिजिकल इंटिमेसी जैसे विषयों पर बात करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर दस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे भारतीय ग्रंथों और कामसूत्र को आधुनिक रिलेशनशिप और यौन स्वास्थ्य के संदर्भ में पेश करती हैं। उन्होंने The Arts Of Seduction नाम की किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान को वर्तमान समय के हिसाब से रिश्तों और आकर्षण से जोड़कर समझाया है। हाल ही में उन्होंने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें एक 15 साल के लड़के ने प्रपोज करते हुए अट्रैक्टिव बताया था। उनके इस बयान के बाद वे चर्चा में आ गईं और लोगों ने इंटरनेट पर उनके बारे में सर्च करना शुरू कर दिया।



Click it and Unblock the Notifications











