Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Saiyaara एक्टर अहान पांडे हैं खानदानी रईस, डेब्यू से पहले ही कमा चुके हैं करोड़ों
Ahaan Panday Net worth : 'सैयारा' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अहान पांडे इन दिनों हर जगह चर्चा में हैं। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सैयारा' ने पहले तीन दिनों में ही 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और यह आंकड़ा 200 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इस डेब्यू को अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च माना जा रहा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले भी अहान पांडे बेहद रईस और हाई-प्रोफाइल लाइफ जीते आए हैं?

अहान पांडे का रॉयल फैमिली बैकग्राउंड
अहान पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भतीजे और बिजनेसमैन चिक्की पांडे के बेटे हैं। उनकी मां डीन पांडे लेखिका, फिटनेस एक्सपर्ट और सेलिब्रिटी ट्रेनर रह चुकी हैं। उनकी बहन अलाना पांडे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो शादी के बाद लॉस एंजेलिस में बस चुकी हैं। अहान की कजिन सिस्टर अनन्या पांडे भी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी करियर की शुरुआत
अहान ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले फिल्म निर्माण के पीछे भी काम किया है। उन्होंने फ्रीकी अली, रॉक ऑन 2, द रेलवे मेन और मर्दानी 2 जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। साथ ही वे मॉडलिंग भी करते थे, जिससे उन्होंने अच्छा नाम और कमाई दोनों अर्जित किए।
फिल्म से पहले ही करोड़ों के मालिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्मी डेब्यू से पहले भी अहान पांडे हर महीने करीब 30-35 लाख रुपये कमा रहे थे। वे इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी अच्छी खासी इनकम करते हैं। साथ ही मॉडलिंग और ब्रांड कोलैबोरेशन से भी उन्होंने अपनी कमाई को मजबूत किया। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब ₹41 करोड़ बताई जाती है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मुंबई में चार मंजिला आलीशान बंगले में रहते हैं
अहान पांडे मुंबई में अपने माता-पिता के साथ एक शानदार चार मंजिला बंगले में रहते हैं। यह घर इतना भव्य और सुंदर है कि उनकी बहन अलाना ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका होम टूर भी शेयर किया था। यही नहीं, इस घर में अलाना की रॉयल वेडिंग सेरेमनी भी हो चुकी है। यह आलीशान घर Amazon Prime की सीरीज The Tribe में भी नज़र आया था।
कौन-कौन हैं फैमिली मेंबर?
अहान के पिता चिक्की पांडे (असली नाम आलोक शरद पांडे) एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन हैं और भारत सरकार के स्टील मंत्रालय के साथ भी जुड़ चुके हैं। उनकी मां डीन पांडे फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और कई बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रेन कर चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications











