Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Rose Day 2025 : लाल गुलाब देकर ही क्यों किया जाता प्यार का इजहार, बहुत दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी
Rose Day 2025 Significance : जन्मदिन या शादी में गिफ्ट और फूल देने की परंपरा रही है, लेकिन वैलेंटाइन वीक में लोग खासतौर पर अपने पार्टनर को फूल और गिफ्ट देते हैं। इसकी शुरुआत रोज़ डे से होती है, जब प्रेमी-प्रेमिका गुलाब का फूल देकर प्यार जताते हैं। प्यार के इजहार में गुलाब का महत्व खास होता है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि प्रेम जताने के लिए गुलाब ही क्यों दिया जाता है?
वैसे, तो हर फूल खूबसूरत होता है, लेकिन इसके बावजूद, प्यार के इजहार के लिए गुलाब को ही प्राथमिकता दी जाती है। इसकी परंपरा कब और कहां से शुरू हुई, यह जानना दिलचस्प है। दरअसल, गुलाब को प्राचीन काल से ही प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता रहा है। इसकी जड़ें ग्रीक और रोमन सभ्यता तक जाती हैं, जहां इसे प्रेम की देवी अफ्रोडाइट और वीनस से जोड़ा गया था। धीरे-धीरे यह परंपरा विकसित होती गई और आज भी गुलाब प्यार का सबसे सुंदर जरिया बना हुआ है।

कैसे प्यार की निशानी बना लाल गुलाब
रेड रोज को सम्मान और गहरे प्यार का प्रतीक माना जाता है, इसलिए कपल्स अपने प्यार का इजहार करने के लिए इसे देते हैं। इसके पीछे कई कहानियां हैं। कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बेहद पसंद थे, इसलिए जहांगीर रोजाना उन्हें ताजा गुलाब भेंट करते थे। वहीं, महारानी विक्टोरिया ने भी अपने पति प्रिंस अल्बर्ट को प्यार जताने के लिए गुलाब का गुलदस्ता दिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तभी से रोज़ डे मनाने की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी जारी है।
लाल गुलाब में ऐसा क्या है खास?
लाल गुलाब को प्यार और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। इसकी खासियत इसका गहरा लाल रंग है, जो ऊर्जा, आकर्षण और गहरे प्रेम का प्रतीक है। किसी को लाल गुलाब देना सच्चे प्रेम, श्रद्धा और सम्मान की भावना को दर्शाता है। यह बिना शब्दों के दिल की बात कहने का सबसे खूबसूरत जरिया माना जाता है। इसी वजह से वैलेंटाइन वीक में रोज़ डे के दिन लोग अपने पार्टनर को लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं और अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं।
व्हाइट रोज
क्या आपको किसी से प्यार हो गया है? अगर आपका रिश्ता अभी शुरुआत में है, तो रोमांटिक अट्रैक्शन दिखाने के लिए सफेद गुलाब परफेक्ट हैं। यह गुलाब पवित्र प्रेम का प्रतीक है और सामने वाले को एहसास कराता है कि वे आपके लिए खास हैं। वाइट रोज़ सच्चाई, निष्ठा और नए रिश्ते की खूबसूरती को दर्शाता है।
पिंक रोज
अगर आप यह जताना चाहते हैं कि अपने प्यार को पाकर आप कितने खुशकिस्मत हैं या उनकी केयर और प्यार आपके लिए कितना अहम है, तो पिंक रोज़ चुनें। यह गुलाब खुशी, आभार और रिश्ते की खूबसूरती को दर्शाता है। पिंक रोज़ न सिर्फ आपकी भावनाओं को व्यक्त करता है बल्कि आपके पार्टनर को भी खास महसूस कराता है।
यैलो रोज
पीला गुलाब दोस्ती और स्नेह का सुंदर प्रतीक है। इसे न केवल दोस्तों बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को भी दिया जा सकता है, यह जताने के लिए कि वे सिर्फ आपका प्यार ही नहीं, बल्कि आपकी अच्छी दोस्त भी हैं। यह गुलाब रिश्ते में खुशी, अपनापन और आपसी समझ को दर्शाता है।
ऑरेंज रोज़
नारंगी रंग का गुलाब दर्शाता है कि आप दोनों एक-दूसरे के प्रति पैशनेट हैं और गहरा आकर्षण महसूस करते हैं। यह गुलाब दर्शाता है कि आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है, जो रिश्ते को पहला सीरियस मोड़ देने के लिए एक परफेक्ट चुनाव साबित होता है।
नीले गुलाब
नीले गुलाब दुर्लभ होते हैं, इसलिए इन्हें देना दर्शाता है कि सामने वाला व्यक्ति आपके लिए बेहद खास है। यह गुलाब इस भावना को व्यक्त करता है कि भले ही आपकी जिंदगी में कई लोग हों, लेकिन आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी की जगह सबसे खास है। यह अनोखा गुलाब गहरे प्रेम और रहस्य का प्रतीक है।



Click it and Unblock the Notifications











