Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
दो-चार नहीं, देशभर में है भगवान राम के नाम पर हजारों गांव, रामायण के इन पात्रों के नाम पर भी है गांव
villages whose name after lord ram in india : भारत अपनी विरासत की पूजा करता है और हम भारतीय अपने देवताओं का सम्मान करते हैं। यही कारण है कि कई राज्यों और शहरों में हर 500 मीटर पर अलग-अलग देवी-देवताओं का मंदिर आस्था के प्रतीक के रूप में पाया जा सकता है। इसी कड़ी में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधिविधान से की जाएगी।
जी हां, कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद जल्द वो दिन आने वाला है जब करोड़ों श्रद्धालु प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर में राम लला के दर्शन कर सकेंगे।

22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या को सजाया जा रहा है और PM नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। इस भव्य उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
वैसे देखा जाए तो मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम और श्री कृष्ण एक ऐसे पात्र हैं, जो उत्तर से लेकर दक्षिण तक जन-जन के रोम-रोम में रचे-बसे हैं। यही कारण है कि हर तीसरे इंसान का नाम भगवान राम या श्री कृष्ण पर रखा जाता है। इतना ही नहीं भारत में ऐसे कई सारे गांव भी है, जिनका नाम प्रभु श्रीराम और अन्य भगवान या देवी-देवताओं के नाम पर रखा गया है।
राम के नाम पर 6000 से अधिक गांव
भारतीय गांवों की सूची पर एक नज़र डालें तो, इनमें भगवान राम और भगवान कृष्ण के नाम पर 6000 से अधिक नाम सूचीबद्ध हैं। 2011 की जनगणना की सूची के अनुसार, भारत में 677,459 से अधिक बसे हुए है। जिसमें हिंदू पौराणिक कथाओं, रामायण के महान नायक, भगवान राम ने केरल को छोड़कर पूरे देश में 3,626 से अधिक गांवों का नेतृत्व करते टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई। और, उनके बाद दूसरे स्थान पर विश्व स्तर पर पसंदीदा देवता भगवान कृष्ण हैं, जिनके नाम पर लगभग 3,309 गांव हैं। इस जनगणना के मुताबिक भगवान लक्ष्मण के नाम पर 160 गांव है। जबकि रामभक्त और संकटमोचक के नाम से पहचाने जाने वाले पवनपुत्र हनुमान के नाम पर 367 गांव है। वहीं, पूरे भारत में माता सीता के नाम पर 75 गांव है।
आपको बतादें कि ना सिर्फ गांवों के नाम बल्कि स्कूल, अस्पताल और निजी संस्थाओं के नाम भी भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण के नाम पर रखे गए है।

रामायण के इन पात्रों के नाम पर है गांव
इससे भी अधिक आश्चर्य की बात यह है कि कम से कम छह भारतीय गांवों का नाम रावण के नाम पर रखा गया था, जबकि 3 उसके पिता अहिरावण के नाम पर हैं (जो सभी बिहार में स्थित हैं)। दरअसल, रावण के भाई विभीषण के नाम पर एक भी गांव नहीं है, जिसने वास्तव में अपने ही भाई के खिलाफ भगवान राम और उनकी सेना की मदद की थी। ये बात वैसे तो अजीब है लेकिन यही सच है। आइए जानते है भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण के नाम पर रखे गए गांवों के सबसे कॉमन नामों की लिस्ट
भगवान श्रीराम के नाम पर रखे गए गांवों के नाम-
रामपुर
रामनगर
रघुनाथपुर
रामगढ़
रामपुरिया
भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर रखे गए गांवों के नाम-
माधोपुर
गोपालपुर
गोविंदपुर
गोपालनगर
गोवर्धन



Click it and Unblock the Notifications











