Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Happy World Environment Day: इन मैसेज के साथ सबको दें पर्यावरण बचाने की सीख
दुनियाभर में पर्यावरण की सुरक्षा और बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का फैसला संयुक्त राष्ट्र ने 1972 में किया गया था।
इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। तब से हर साल 5 जून को वर्ल्ड इनवॉयरमेंट डे मनाया जाता है।
इस दिन हर ख़ास और आम लोग पर्यावरण को बचाने के लिए अपने तरीके से योगदान देते हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप ने ये सबको बता दिया है कि अच्छी सेहत और जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना कितना जरूरी है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सबको संदेश भेजें और साथ ही प्रकृति को बचाने के लिए उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित करें।

पेड़-पौधों की हरियाली इसमें छुपी है हमारी ख़ुशहाली,
पेड़-पौधों को जो इस तरह करोगे नष्ट
ऑक्सीजन कम मिलेगा और सांस लेने में होगा कष्ट।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

पेड़ काटकर पक्षियों का तुम घर उजाड़ते हो,
पर्यावरण प्रदूषण फैलाते हो और उन्हें पाने के लिए भी तरसाते हो,
कुछ तो अब शर्म करो,
पेड़ लगाकर कुछ तो अच्छे कर्म करो।
Happy World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर आप ये कसम जरूर खाएं,
अपने पूरे जीवन में कम से कम 10 पेड़ जरूर लगाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

चलो आज इस जमीं को फिर से जन्नत बनाते हैं,
रोज न सही आज दो चार पौधे लगाते हैं।
पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

पेड़ों को कटने से बचाने में सफल हो जाओगे,
तभी पर्यावरण को स्वच्छ बना पाओगे,
जब तुम पेड़ लगाओगे और लोगों को जागरूक बनाओगे,
तभी पर्यावरण की सुरक्षा कर पाओगे।
Happy World Environment Day

पर्यावरण प्रदूषण जो इतना फैलाओगे,
तो प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बच पाओगे,
कुछ भी नहीं होगा विश्व पर्यावरण दिवस मानने से,
पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से,
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।

चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
Happy World Environment Day

चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन, कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण?
कोई कहे नए वृक्ष लगाओ, तो कोई कहे जो हैं उन्हें बचाओ।
Happy World Environment Day

विज्ञान का कद तुम कभी इतना नहीं बढ़ा पाओगे
कि पर्यावरण प्रदूषण करके, प्राकृतिक आपदाओं से बच जाओगे।
समझदारी दिखाओ और पेड़ लगाओ।
मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाओ।
Happy World Environment Day



Click it and Unblock the Notifications











