Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
27 सेकंड में बेबी को जन्म देकर इस मां ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए
मां बनना किसी भी महिला के लिए एक बेहद ही खास अहसास होता है। हालांकि, मां बनना इतना भी आसान नहीं होता है। महिलाओं द्वारा बच्चे को जन्म देने के दौरान होने वाले लेबर पेन को दुनिया में सबसे असहनीय दर्द में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि लेबर पेन एक साथ कई हड्डियों के टूटने के बराबर है। तभी तो मां बनना किसी भी महिला के लिए उसके दूसरे जन्म को लेने के समान होता है। हालांकि, यूके की एक महिला को इस दर्द का अनुभव नहीं हुआ क्योंकि उसने सिर्फ 27 सेकंड में एक बच्चे को जन्म दिया। इसे ह्यूमन बेबी की दुनिया की सबसे तेज़ डिलीवरी माना जा रहा है।

सिर्फ एक ही पुश में, 29 वर्ष की सोफी बुग्ग ने 27 सेकंड में अपनी बेटी को अपने ही घर बामिंगस्टोक, हैमशायर में जन्म दिया है। हालांकि, उनके पहले से ही तीन बच्चे हैं। बता दें कि वह 38 सप्ताह की गर्भवती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आधी रात को टॉयलेट गई थी और एक मिनट से भी कम समय में, उनका बच्चा दुनिया में आ गया था। उस समय उसका 32 वर्षीय पति क्रिस घर में था और बच्चा सीधे उसकी गोद में आ गया।
न्यू मॉम सोफी ने बताया कि उनके इस नवजात शिशु का जन्म बहुत तेजी से हुआ। एक पल में मैं अपने दोस्त को बाथरूम में टेक्सट कर रही थीं और सेकंडों में बच्चा इस दुनिया में आ गया।
इतना ही नहीं, बच्चे की डिलीवरी के दौरान उन्हें किसी तरह का दर्द नहीं हुआ। रात में, उन्हें वॉशरूम जाने की जरूरत महसूस हुई और इसलिए वह उठकर वॉशरूम चली गई। शौचालय की सीट पर बैठने के बाद, उसने एक पू के लिए धक्का दिया, हालांकि उसे एहसास हुआ कि यह पीछे से नहीं था। फिर, उसने अपने पैरों के बीच अपना हाथ डाला और बच्चे का सिर पूरी तरह से बाहर था।
सोफी ने मदद के लिए अपने पति को चिल्लाया। वह शौचालय के बाहर आई और सीढ़ियों के ऊपर खड़ी हो गई, और एक धक्का दिया जिसके बाद बच्चा अपने पति की गोद में आ गया।
बता दें उनकी बेबी मिली का जन्म 23 मार्च को उसके पिता क्रिस की बाहों में हुआ था और उसके जल्दी आने के बावजूद सुरक्षित और अच्छी तरह से थी।



Click it and Unblock the Notifications











