Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Republic Day 2023: इस गणतंत्र दिवस की परेड से जुड़ी 10 खास बातें

गणतंत्र दिवस देश का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार हैं। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और देश एक संवैधानिक राष्ट्र बनकर दुनिया के सामने आया था।पूरा देश इस को बहुत ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करता है। इस साल 2023 को रिपब्लिक डे समारोह की खास बात ये रही कि ये 23 जनवरी से शुरू हो गया, हर साल 24 जनवरी से शुरू होता था। इस बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल किया गया। इस बार के गंणतंत्र दिवस की परेड में क्या क्या आपको नया दिखने वाला है, हम यहां आपको उनके बारें में विस्तार से बताने जा रहे हैं। ड्रोन शो से लेकर बीटिंग रिट्रीट समारोह इस साल की परेड में शामिल है।

74वें गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार क्या नया होने वाला है ?
1. साल 2023 के गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह के लिए सभी आधिकारिक आमंत्रण ऑनलाइन भेजे गये हैं।
2. रिपब्लिक डे के प्रोग्राम में इस बार संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, फ्रांस, जापान, न्यूजीलैंड, मॉरीशस, मोजाम्बिक, नाइजीरिया और सेशेल्स, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, अर्जेंटीना, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, सहित 15 देशों से पहली बार यूथ डेलिगेशन को इनवाइट किया गया है।
3. इस साल दिल्ली में होने वाली परेड की शुरुआत से पहले देश के राष्ट्रपति को दी जाने वाली 21 तोपों की सलामी इस बार अंग्रेजों की तोपों के बजाय भारतीय तोपों से दागी जाएगी।
4. साल 2023 में दिल्ली की परेड में यंग एक्सचेंज एंड पार्टिसिपेशन (वाईईपी) प्रोग्राम के तहत अर्जेंटीना की वायु सेना और सेना का एक युवा प्रतिनिधिमंडल 74वें रिपब्लिक डे समारोह में भाग ले रहे हैं।
5. देश इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस साल के रिपब्लिक डे का एक और अट्रैकशन सिग्नल कोर के 'डेयरडेविल्स' मोटरसाइकिल चालकों का एक समूह है, जिसमें महिला अधिकारी शामिल हैं।

6. पहली बार बीएसएफ की ऊंट टुकड़ी में महिलाएं शामिल हो रही हैं।
7. पहली बार एयरफोर्स अपनी स्पेशल फोर्स गरूड़ को भी परेड में शामिल कर रहा है।
8. भारतीय वायु सेना (IAF), नौसेना के IL-38 के साथ 9 राफेल लड़ाकू प्लेन भी इस बार भाग ले रहे हैं। जिसे पहली और अंतिम बार शामिल किया जाएगा।
9. 26 जनवरी 2023 को होने वाले कार्यक्रम में इजिप्ट (मिस्र) के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी (Abdel Fattah El-Sisi) मुख्य अतिथि होंगे। ये पहली बार बै कि जब मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
10. भारत और मिस्त्र इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना के अपने 75वीं वर्षगांठ को मना रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











