Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बजट 2023: गिफ्ट में मिली साड़ी पहनकर संसद पहुंची निर्मला सीतारमण
साड़ियों के प्रति महिलाओं का प्रेम कभी छिपा नहीं है और देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। साल 2023 के माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी 1 फरवरी, बुधवार को जब निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करने पहुंची तो सबकी निगाहें उनकी चमकती लाल रेशमी साड़ी पर जा टिकीं। उन्होंने काले बॉर्डर वाली लाल रंग की टेम्पल साड़ी पहनी हुई थी। आपको बता दें की निर्मला सीतारमण को यह साड़ी तोहफे में मिली थी।

यह साड़ी कर्नाटक के धारवाड़ में आरती क्राफ्ट्स की है। पिछले साल दिसंबर में यहां से सात प्लेन सिल्क साड़ियां सीतारमण के लिए भिजवाई गयी थीं जिनमें से उन्होंने लाल और एक नीले रंग की साड़ी को पसंद किया। रंगों के चुनाव के बाद साड़ी को दोबारा एम्ब्रायडरी वर्क के लिए आरती क्राफ्ट्स भेजा गया और इसमें मोर, कमल, रथ, गोपुरम आदि का काम किया गया।
इस साड़ी को पहन कर लोकल हैंडलूम को बढ़ावा दिया और साथ ही लघु उद्यमियों का हौसला बढ़ाया। आज के दिन लाल रंग की साड़ी चुनने को लेकर भी कई अर्थ निकाले गए हैं। हिंदू धर्म में लाल रंग को मां दुर्गा से जोड़ कर देखा जाता है तो वहीं ये रंग प्यार, शक्ति और प्रतिब्धता का भी प्रतीक है। इस रंग में नारी शक्ति का भी संदेश जुड़ा है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











