Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
इंटरव्यू के दिन भूल कर भी न करें ये 6 गल्तियां
आज कल आसानी से किसी को अच्छी जॉब मिल जाए तो समझिये गनीमत है। जॉब इंटरव्यू को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिये। आप के अदंर कितनी ज्यादा काबिलियत है वह इंटरव्यू के दौरान ही देखा जाता है। कई लोग जॉब इंटरव्यू के दौरान रिजेक्ट कर दिये जाते हैं, इसलिये नहीं कि वह नौकरी करने लायक नहीं है बल्कि कुछ बेफिजूल गल्तियां करने के चक्कर में। इन चीजों का साक्षात्कारकर्ता पर एक बुरा प्रभाव पड़ता है और वह सोंचता है कि आप नौकरी के लिये सीरियस नहीं हैं। आइये जानते हैं कौन सी हैं वे गल्तियां जो आप जॉब इंटरव्यू के दौरान अक्सर कर जाते हैं।
इंटरव्यू के दिन भूल कर भी न करें ये गल्तियां
समय पर ना पहुंचना
कई लोग अपने इंटरव्यू के दिन ही समय पर नहीं पहुंच पाते। वह या तो घर पर बैठ कर तैयारी करने में समय बरबाद कर देते हैं या फिर ऑफिस पहुंचते पहुंचते बीच में कहीं अटक जाते हैं। ऑफिस इंटरव्यू पर कभी लेट नहीं पहुंचना चाहिये।

सैलरी और फायदों के बारे में पूछना
अगर वे आपसे आपकी सैलरी के बारे में पूछे तो कभी भी तुरंत निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिये, इससे सारा काम गड़बड़ हो जाता है। हमेशा कंपनी की पॉलिसी को समझे और देखें कि आप क्या डिजर्व करते हैं।
मोबाइल पर बात करना
इस दिन आपको अपने इंटरव्यू लेने वाले को यह दिखाना है कि आपके पास इंटरव्यू के अलावा और कोई जरुरी काम नहीं है। इसलिये उस समय के लिये अपना मोबाइल बंद रखें और अगर इंटरव्यू के बीच में ही फोन बजने लगे तो उसे तुरंत ही साइलेंट कर लें। आलस आने के बावजूद कैसे निपटाएं ऑफिस का काम
पुरानी कंपनी या बॉस के बारे में बुरा बोलना
इससे नई कंपनी को कोई फरक नहीं पड़ता कि आपकी पुरानी कंपनी या वहां के बॉस का व्यावहार कैसा था इसलिये बेकार की बातों में इंटरव्यू न खराब करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इंटरव्यू लेने वालों को यही लगेगा कि यहां से निकलने के बाद आप उनकी भी बुराई अन्य कंपनी में कर सकते हैं।
ड्रेसिंग
इस खास दिन के लिये आपको कंपनी के अनुसार तैयार हो कर जाना चाहिये। कोशिश करें कि आप चमकीला और तड़कता भड़कता रंग ना चुनें। ये न समझे कि आप किसी फैशन परेड़ के लिये जा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











