Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
महुआ मोइत्रा के पति पिनाकी मिश्रा रह चुके हैं सबसे अमीर सांसद, जानें इस पावर कपल की नेटवर्थ
Pinaki Mishra vs Mahua Moitra Networth : तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल ही में बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नेताओं ने बेहद निजी समारोह में जर्मनी में शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इस शादी की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि दोनों ही नेता अपनी-अपनी पार्टी में प्रभावशाली और चर्चित चेहरों के रूप में जाने जाते हैं। आइए जानते हैं महुआ मोइत्रा व पिनाकी मिश्रा में से कौन ज्यादा अमीर है, कितनी है इस कपल की नेटवर्थ ?

पिनाकी मिश्रा की नेटवर्थ
पिनाकी मिश्रा, जो चार बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं, सुप्रीम कोर्ट में एक वरिष्ठ वकील भी हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान दाखिल किए गए अपने हलफनामे के मुताबिक वे ओडिशा के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उन्होंने बीजेपी के प्रवक्ता और नेता संबित पात्रा को हराकर पुरी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी और बाद में लोकसभा में बीजेडी के नेता भी बनाए गए थे। हालांकि, 2024 के आम चुनावों में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।
पिनाकी मिश्रा का राजनीतिक सफर लंबा और अनुभव से भरा हुआ है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक करने के बाद लॉ की डिग्री हासिल की। वे पहली बार 1996 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर पुरी से सांसद चुने गए थे। बाद में वे बीजेडी में शामिल हो गए और 2009, 2014 और 2019 में इसी सीट से लगातार तीन बार जीत हासिल की।
अब बात करें उनकी संपत्ति की, तो 2019 में दाखिल चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 117.47 करोड़ रुपये थी। इसमें 89.87 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 27.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनके ऊपर लगभग 2.19 करोड़ रुपये की देनदारी भी दर्ज थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिनाकी मिश्रा न केवल एक प्रख्यात वकील हैं बल्कि कई निजी कंपनियों का संचालन भी करते हैं, जिससे उनकी संपत्ति में निरंतर वृद्धि होती रही है।

महुआ मोइत्रा की नेटवर्थ
अब नजर डालते हैं उनकी पत्नी और TMC सांसद महुआ मोइत्रा की संपत्ति पर। महुआ पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद हैं और उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में चुनावी हलफनामे के जरिए अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। उस समय उनके पास कुल 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। यह आंकड़ा भले ही पिनाकी मिश्रा की संपत्ति से कहीं कम है, लेकिन यह साफ करता है कि वे कर्ज मुक्त हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत है।
महुआ मोइत्रा के पास 50,000 रुपये नकद थे और उनके विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹1,89,44,335 रुपये जमा थे। इसके अलावा, उनके पास डिबेंचर, शेयर और अन्य वित्तीय साधनों में निवेश के रूप में ₹14,74,643 रुपये की संपत्ति थी। उन्होंने अपने हलफनामे में किसी प्रकार की देनदारी का उल्लेख नहीं किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे आर्थिक रूप से पूरी तरह स्वतंत्र हैं।
पॉलिटिक्स को मिला नया पावर कपल
दोनों नेताओं की संपत्ति और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए अब यह जोड़ी भारतीय राजनीति का एक नया 'पावर कपल' है। पिनाकी मिश्रा का वर्षों का अनुभव और विशाल संपत्ति है, वहीं महुआ मोइत्रा की बेबाकी और तेज़ राजनीतिक पकड़ उन्हें एक असरदार जोड़ी बनाती है।



Click it and Unblock the Notifications











