Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने भाला फेंकते हुए हाथों में पहनी थी ये प्रीमियम वॉच, फीचर्स और कीमत उड़ा देगी होश
पेरिस ओलंपिक 2024 में मंगलवार को पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ने 89.34 की दूरी तय करते हुए फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर दूर भाला फेंका। ऐसा करने के बाद वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। अब नीरज चोपड़ा 8 अगस्त को होने वाले फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए भाला फेकेंगे।
मंगलवार को हुए क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज की शानदार प्रदर्शन के अलावा एक और चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वो था उनके हाथ में पहनी हुई एक लग्जरी ब्रांड की वॉच। आपको बता दें कि इस घड़ी की कीमत लाखों में है। आइए जानते हैं इस घड़ी की कीमत और फीचर्स-

नीरज के हाथ में दिखी महंगी वॉच
जैवलिन थ्रो फाइनल क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज के हाथ में दिखी वॉच Omega Seamaster Aqua Terra Ultra Light हैं, जो एक स्पोर्ट वॉच हैं और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ मिलती है। इस वॉच में एनालॉग डिस्प्ले वाली वॉच में टेलिस्कॉपिक क्राउन दिया गया है। यह 150 तक गहरे पानी में भी काम करती है। इसका वजन बहुत ही कम इसे एथलीट कम्फर्टेबल होकर पहन सकते हैं।
कंपनी के इस फ्लैगशिप सेगमेंट के अंदर कई सारी वॉच पेश की जाती हैं। जिनकी कीमत लाखों में है। ओमेगा SEAMASTER वॉच की कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। कंपनी की दूसरी Omega-SEAMASTER AQUA TERRA 150M की कीमत 10 लाख रुपये से भी ज्यादा है। इसके अलावा इस वॉच को एक बार चार्ज करने के बाद यह 72 घंटे तक चलती हैं।
ब्रांड एम्बेसडर हैं नीरज चोपड़ा
आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने जो प्रीमियम वॉच पहन रखी थी, वो इस ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। OMEGA की घड़ियां स्विटजरलैंड में बनाई जाती हैं। 1848 में ला चाक्स-डी-फोंड्स में लुइस ब्रांट द्वारा स्थापित यह कंपनी पहले ला जनरल वॉच कंपनी के नाम से जानी जाती थी।



Click it and Unblock the Notifications











