Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Parineeti-Raghav उदयपुर में कर सकते हैं शादी! ये बॉलीवुड-हॉलीवुड कपल्स भी राजस्थान में ले चुकें है 7 फेरे
Parineeti chopra and raghav chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों को उदयपुर से वापस आते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां दोनों अपनी शादी को रॉयल टच देने के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन की तलाश में गए थे। अब अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मत्था टेकने पहुंचे हैं। वहां से दोनों की कई फोटोज सामने आई हैं।
खबरों की मानें तो इस साल सितंबर और नवंबर के बीच राजस्थान में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में एक्ट्रेस ने उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर अच्छी जगहों और होटलों के बारे में जानकारी ली। इनमें ओबेराय समूह की सितारा होटल उदयविलास सहित अन्य सितारा होटल शमिल थे।

वह वहां अपने परिवार के साथ थीं। अगर शादी उदयपुर में होती है, तो परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को फॉलो करते हुए राजस्थान में के उदयपुर में रॉयल वेडिंग कर सकती हैं। राजस्थान हमेशा से सेलिब्रेटिज के बीच रॉयल डेस्टिनेशन के लिए पहली पसंद रहा है। रवीना टंडन से लेकर कियारा आडवाणी तक ने राजस्थान के अलग-अलग डेस्टिनेशन पर सात फेरे ले चुकी हैं। आइए जानते हैं कि अभी तक किन सेलेब की शादी की राजस्थान में शहनाईयां बज चुकी हैं ।

रवीना टंडन और अनिल थडानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 22 फरवरी 2004 में उदयपुर के जग मंदिर पैलेस होटल में फिल्म डिस्ट्रब्यूटर अनिल थडानी से शादी रचाई थी। ये शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई थी। वर्तमान में इस कपल के 4 बच्चे हैं। रवीना ने शादी से पहले दो बच्चियों पूजा और छाया को गोद लिया था। जबकि शादी के बाद रवीना ने दो बच्चों राशा (2005 में) और रणबीरवर्धन (2007 में) को जन्म दिया।

लिज हर्ले-अरुण नायर
हॉलीवुड एक्ट्रेस हर्ले ने साल 2007 में बिजनेस टायकून अरूण नायर से शादी की थी। पहले ये शादी इंग्लैड के कोर्ट में हुई थी, इसके बाद दोनों ने राजस्थान के जोधपुर शहर में आकर भारतीय रीति-रिवाज से शादी की थी। जितनी धूम धाम से ये शादी हुई थी, ये रिश्ता उतना मजबूत नहीं बन सका और जल्द ही खत्म हो गया।

कैटी पेरी-रसेल ब्रांड
अमेरिकी पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर कैटी पेरी और एक्टर-कॉमेडियन रसेल ब्रांड से 23 अक्टूबर 2010 को परंपरागत हिंदू रीति-रिवाज से राजस्थान के रणथम्भौर में शादी रचाई थी। हालांकि शादी के 14 महीने बाद ही 30 दिसंबर 2011 को रसेल ने कैटी से तलाक की घोषणा कर दी। कैटी-रसेल की शादी में केवल 80 मेहमान ही शरीक हुए थे।
नील-नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय
एक्टर नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय की खूबसूरत शादी उदयपुर के रेडिसन ब्लू पैलेस रिजॉर्ट एंड स्पा में हुई। यह उत्सव तीन दिनों तक चलने वाला भव्य समारोह था, जिसमें जोड़े के अधिकांश परिवार और करीबी दोस्त समारोह में उपस्थित थे।
प्रियंका- निक जोनास
2 दिसंबर 2018 को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमरीकन सिंगर निक जोनास ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी। इस 26 एकड़ भूमि में बने रॉयल फाइव स्टार होटल में प्रियंका चोपड़ा की रॉयल वेडिंग सेरेमनी उम्मेद भवन में पांच दिनों तक चली थी।
कैटरीना कैफ - विक्की कौशल
राजस्थान में शादी करने वालों की लिस्ट में कटरीना कैफ और विक्की कौशल का नाम भी शामिल है, दोनों की शादी 9 दिसंबर 2021 में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बनवारा रिसॉर्ट में हुई है। इस कपल ने अपनी शादी के फंक्शन के लिए पूरे रिसॉर्ट को बुक किया था, जिसमें लगभग 1200 गेस्ट शामिल हुए थे।
सिदार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी
बॉलीवुड के फेवरेट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इसी साल 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। दोनों ने शादी के लिए 100 से 125 मेहमानों को इनवाइट किया है और इनके लिए 84 कमरे बुक किए हैं। हल्दी से लेकर मेहंदी तक सभी सेरेमनी इस फाइव स्टार होटल में हुई थी।



Click it and Unblock the Notifications











