Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
पाकिस्तानी स्टूडेंट्स ने रिक्रिएट किया अंनत-राधिका की प्री-वेडिंग का सस्ता वर्जन, Viral हुआ Video
Pakistani Students Recreate Anant Ambani Wedding : दुनिया के सबसे अमीर बिजनसमैन में शामिल मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले गुजरात के जामनगर में इस कपल का प्री-वेडिंग समारोह आयोजित हुआ था। तीन दिन तक चलने वाले इस ग्रांड फंक्शन में दुनियाभर के हर क्षेत्र के कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं।
वैसे तो अंबानी फैमिली के इस इवेंट को बीते करीब दो महीने हो चुके लेकिन अभी भी लोगों के दिमाग से इस इवेंट को लेकर खुमारी नहीं उतरी हैं। इस बात का अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि पाकिस्तान के एक मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने हाल ही में कॉलेज फेस्ट इस इवेंट की नकल उतारी है। जिसे देखकर आप हंस-हंस के लोट-पोट हो जाएंगे।

रैंप पर नजर आए शाहरुख और रिहाना भी आए नजर
प्री-वेडिंग का सस्ता वर्जन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत एक टेक्स्ट के साथ होती है, जिसमें कहा गया है- अंबानी की शादी, मगर थोड़े सस्ते में। इसके बाद वीडियो में टेक्स्ट में लिखा होता है कि इसका बजट एक हजार करोड़ नहीं, बस एक हजार रुपये है। वीडियो में स्टूडेंट डांडिया करते हुए दिखाई दे रहे है। इसके अलावा इस वीडियो में अनंत अंबानी से लेकर रिहाना, ऑरी और राधिका मर्चेंट जैसी सेलेब्रिटीज का नकल उतारते हुए देखेंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। अब तक इसे 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
#viralvideo : Pakistani Version Of Anant #Ambani Wedding.
— Ghulam Abbas Shah (@ghulamabbasshah) May 5, 2024
Pakistani Medical Students of Akhtar Saeed Medical & Dental College Recreate Anant Ambani Wedding#Lahore pic.twitter.com/K2xMlSodtO
जुलाई में होगी शादी
वैसे बता दें आपको अनंत-राधिका जुलाई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी लंदन में होगी। दोनों के वेडिंग फंक्शन स्टोक पार्क एस्टेट में किए जाएंगे। इस खूबसूरत प्रॉपर्टी में एतिहासिक गार्डन, झील और मॉन्यूमेंट्स हैं। फिलहाल तो इसमें 49 लग्जरी रूम्स हैं। कई हॉलीवुड मूवीज की यहां शूटिंग हो चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications











