Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Viral Video: पाकिस्तान में भी है खाटू श्याम जी का मंदिर? वायरल वीडियो में भव्य नजारा देख हैरान रह गए लोग
Khatu Shyam Mandir In Pakistan Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के पहले 'खाटू श्याम मंदिर' के दर्शन कराने का दावा किया गया है। वीडियो को एक पाकिस्तानी इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि पाकिस्तान में इस तरह का मंदिर देखना कई यूजर्स के लिए चौंकाने वाला रहा। पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर समय समय पर खबरें आती रहती हैं। ऐसे माहौल में वहां किसी मंदिर की भव्य झलक देखने पर लोग हैरानी जता रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह मंदिर पाकिस्तान के अंदर स्थित है और यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना भी होती है।

अंदर से कैसा दिखता है मंदिर?
इंस्टाग्राम पर @Piyaro ram vlogs नामक हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान में पहला खाटू श्याम मंदिर मौजूद है। वीडियो में एक युवक मंदिर के बाहर खड़े होकर रिकॉर्डिंग करता दिखाई देता है। वह कहता है कि आज हम आपको हमारे पाकिस्तान के अंदर खाटू श्याम जी का मंदिर दिखाएंगे। इसके बाद कैमरा मंदिर के मुख्य द्वार की ओर घुमाया जाता है। जैसे ही कैमरा अंदर प्रवेश करता है, सबसे पहले एक बड़ा पीपल का पेड़ दिखाई देता है। पेड़ की जड़ के पास शनि शिला भी नजर आती है। परिसर साफ-सुथरा दिखाई देता है और आसपास धार्मिक वातावरण महसूस होता है। इसके बाद युवक मंदिर के गर्भगृह की ओर बढ़ता है और खाटू श्याम जी के दर्शन कराता है।
कैसा है खाटू श्याम जी का दरबार
मंदिर के अंदर की सजावट भी वीडियो में साफ नजर आती है। एक दीवार पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमाएं दिखाई देती हैं। सामने की ओर खाटू श्याम जी का सजा हुआ दरबार नजर आता है। दरबार को फूलों और रंगीन सजावट से सजाया गया है। सामने अगरबत्ती जली हुई दिखाई देती है और पूजा के लिए शंख भी रखा है। वीडियो में एक पंडित जी भी नजर आ रहे हैं, जो मंदिर और वहां होने वाली पूजा के बारे में जानकारी देते दिखते हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक लगभग 4.5 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कई यूजर्स इसे धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसके इतिहास के बारे में जानने की उत्सुकता दिखा रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में बड़ी संख्या में लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'पाकिस्तान के सभी हिंदू भाई को जय श्री श्याम'। दूसरे ने लिखा, 'जय जय श्री श्याम बाबा जी। बहुत अच्छा लगा भैया, मेरी आंखों में तो पानी आ गया।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत ही सुंदर मंदिर है। हालांकि, वीडियो की लोकेशन और समय को लेकर स्वतंत्र पुष्टि आधिकारिक स्तर पर नहीं की गई है। लेकिन फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications











