Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
पाकिस्तानी सीमा हैदर ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए रखा व्रत, वीडियो शेयर करते हुए कह दी ये बड़ी बात
Seema Haider Fasting For Successful Landing Of Chandrayaan-3: भारत को चांद पर सफलता मिल गई है। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया है। हर कोई इस पल का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहा था। 140 करोड़ भारतीयों के साथ इसी बीच पाकिस्तानी सीमा हैदर ने अब चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग की कामना करते हुए व्रत रखा था।

इसका वीडियो सीमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था। सीमा ने कहा कि वैसे तो मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है लेकिन मैंने चंद्रयान-3 के लिए व्रत रखा है। जब तक वो सफलतापूर्वक चांद पर लैंड नहीं कर जाता, तब तक मैं कुछ भी नहीं खाऊंगी और न ही कुछ पिऊंगी।
वीडियो में सीमा ने कहा कि मैं प्रार्थना कर रही हूं कि हमारे भारत देश का चंद्रयान-3 आज शाम को सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिग कर जाए। इससे मेरे भारत देश वीडियो में सीमा ने कहा कि मैं प्रार्थना कर रही हूं कि हमारे भारत देश का चंद्रयान-3 आज शाम को सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिग कर जाए। इससे मेरे भारत देश का नाम रोशन होगा।
मैं राधे-कृष्ण भगवान को बहुत मानती हूं। तमाम देवी-देवताओं से मेरी प्रार्थना है कि चंद्रयान-3 को सफलता मिले।सीमा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की तरक्की के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। अगर चंद्रयान-3 को सफलता मिलती है तो हमारे भारत देश का दबदबा पूरी दुनिया में होगा। मेरी यही दुआ है कि मेरा भारत सबसे आगे रहे। राधे-कृष्ण, राधे-कृष्ण।
बता दें कि करोड़ों भारतीयों की दुआ पूरी हुई। इसरो के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया।



Click it and Unblock the Notifications











