Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
November 2025 Festivals List: तुलसी विवाह से देव दीपावली तक नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
November 2025 Festivals List: नवंबर 2025 का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने एक के बाद एक बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, बैकुंठ चतुर्दशी, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती, काल भैरव जयंती और विवाह पंचमी जैसे प्रमुख पर्व इसी माह में मनाए जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर में भीष्म पंचक की शुरुआत और समापन के साथ-साथ कार्तिक पूर्णिमा का विशेष योग भी बन रहा है।
यह महीना भगवान विष्णु, शिव और सूर्य उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। अगर आप व्रत या पूजा का संकल्प लेने जा रहे हैं, तो पहले से इस लिस्ट को देख लें ताकि किसी महत्वपूर्ण तिथि या पर्व को मिस न करें। नीचे देखें नवंबर 2025 के सभी त्योहारों, व्रतों और खास इवेंट्स की पूरी सूची।

नवंबर 2025 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार
1 नवंबर, शनिवार- कंस वध, भीष्म पंचक शुरु
2 नवंबर, रविवार- देव उठावनी एकादशी, तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी
3 नवंबर, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत
4 नवंबर, मंगलवार- वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस
5 नवंबर, बुधवार- देव दीपावली, भीष्म पंचक खत्म, गुरु नानक जयंती, पुष्कर स्नान, कार्तिक रथ यात्रा, कार्तिक पूर्णिमा गर्दन, फुल मून
6 नवंबर, गुरुवार- मार्गशीर्ष प्रारंभ (उत्तर)
7 नवंबर, शुक्रवार- रोहिणी व्रत
8 नवंबर, शनिवार- गणाधिप संकष्टी चतुर्थी
12 नवंबर, बुधवार- काल भैरव जयंती, कालाष्टमी,
14 नवंबर, शुक्रवार- नेहरू जयंती, बाल दिवस,
15 नवंबर, शनिवार- उत्पन्ना एकादशी
16 नवंबर, रविवार- वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर, सोमवार- मंडला पूजा शुरू, सोम प्रदोष व्रत,
18 नवंबर, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि
19 नवंबर, बुधवार- दर्श अमावस्या
20 नवंबर, गुरुवार- मार्गशीर्ष अमावस्या
24 नवंबर, सोमवार- विनायक चतुर्थी
25 नवंबर, मंगलवार- विवाह पंचमी, नाग पंचमी (तेलुगु)
26 नवंबर, बुधवार- सुब्रह्मण्य षष्ठी, चंपा षष्ठी, स्कंद षष्ठी
28 नवंबर, शुक्रवार- मासिक दुर्गाअष्टमी
तुलसी विवाह से शुरू हो रहा शादियों का सीजन
2 नवंबर 2025 के दिन तुलसी विवाह और देव उठावनी एकादशी है। इसी दिन से ही शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। बता दें कि इस बार शादी का पहला दिन 2 नवंबर को ही पड़ रहा है। बता दें कि देवउठावनी एकादशी के दिन से विष्णु भगवान की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











