Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
निर्मला सीतारमण कितनी पढ़ी-लिखी हैं? जानें देश की दूसरी महिला वित्त मंत्री के बारे में रोचक बातें
Nirmala Sitharaman Birthday Special: भारत की राजनीति में निर्मला सीतारमण का नाम आज एक बेहद प्रभावशाली और कड़े फैसले लेने वाली महिला नेता के रूप में लिया जाता है। वह देश की दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं और लगातार कई सालों से इस पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। राजनीति में आने से पहले ही निर्मला सीतारमण ने शिक्षा और करियर के क्षेत्र में गहरी छाप छोड़ी थी। उनकी सादगी, कड़े फैसले और गहन आर्थिक समझ ने उन्हें खास पहचान दिलाई। उनकी गिनती देश की सबसे ताकतवर महिला नेताओं में होती है।
वे न सिर्फ एक काबिल वित्त मंत्री हैं बल्कि उससे पहले रक्षा मंत्री के पद पर भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। अपने सख्त फैसलों और बेबाक अंदाज की वजह से उन्हें "Iron Lady of Indian Politics" भी कहा जाता है। आज निर्मला सीतारमण का बर्थडे है तो इस खास मौके पर जानते हैं वित्त मंत्री के बारे में अनसुनी और खास बातें जो शायद कम ही लोग जानते होंगे।

तमिलनाडु में हुआ था जन्म
निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई त्रिची से की और इसके बाद प्रतिष्ठित सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। आगे चलकर उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डिग्री ली फिर एमफिल की डिग्री प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले वह ब्रिटेन में प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (PwC) जैसी कंपनी में काम कर चुकी हैं और वहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त किया।
निर्मला सीतारमण की सादगी बनी पहचान
निर्मला सीतारमण भारत की राजनीति का नाम एक ऐसे नेता के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी सादगी, कड़ी मेहनत और मजबूत आर्थिक समझ के दम पर देश-विदेश में पहचान बनाई। वह भारत की दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं और इससे पहले रक्षा मंत्री का पद भी संभाल चुकी हैं। निर्मला की सादगी उनकी पहचान बनी। चाहे कोई भी मौका हो उनका भारतीय परिधान साड़ी हमेशा चर्चा में रहता है। निर्मला की साड़ी की बनावट भी कुछ न कुछ खास संदेश देती है।
निर्मला सीतारमण की खास बातें (Interesting Facts about Nirmala Sitharaman)
- शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक अकादमिक रिसर्च और टीचिंग में काम किया।
- इसके बाद वे ब्रिटेन चली गईं और वहां Price Waterhouse Coopers (PwC) जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में बतौर अर्थशास्त्री काम किया।
- ब्रिटेन में रहते हुए उन्होंने Centre for Policy Studies में भी रिसर्चर के तौर पर काम किया।
- निर्मला की विश्लेषणात्मक क्षमता और गहरी सोच ने उन्हें एक मजबूत आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में पहचान दिलाई।
- भारत लौटने के बाद 2006 में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ीं।
- उन्हें पार्टी की प्रवक्ता बनाया गया, जहां उनके बेबाक और तार्किक तर्कों ने सबको प्रभावित किया।
- 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद उन्हें वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री का पद दिया गया।
- 2017 में वे भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनीं।
- 2019 में उन्हें वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई और वे देश की दूसरी महिला वित्त मंत्री बनीं।
निर्मला की पर्सनल लाइफ
निर्मला अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल नहीं करती हैं। ऐसे में कम ही लोगों को पता है कि उन्होंने पराकला प्रभाकर से लव मैरिज की है। दोनों की दोस्ती जेएनयू में पढ़ाई के दौरान हुई और वहीं प्यार हुआ। शादी के बाद वो पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं और साल 1991 में उनके घर वांगमयी परकला का जन्म हुआ।



Click it and Unblock the Notifications











