Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इन देशों में सबसे पहले शुरू हो जाता है नए साल का सेलिब्रेशन, जानें लिस्ट में भारत का है कौन सा नंबर
Which Countries Will Celebrate New Year First And Last: उतार चढ़ाव से भरे साल को अलविदा कहने का समय आ गया है, और पूरे जोश के साथ नये साल का स्वागत करने का भी। वर्ष 2023 में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और लोग अब जश्न के माहौल में सराबोर हैं। 31 दिसम्बर की रात दुनियाभर में जश्न की रात होती है, जब लोग पार्टी और ख़ुशी से बीते हुए साल को विदा देते हैं और रात के 12 बजते ही नये साल का स्वागत करते हैं।
धरती की गतिविधियों के कारण दुनिया के कुछ हिस्सों में पहले रात के 12 बजते हैं और कुछ हिस्सों में घंटों बाद। यह जानना बहुत दिलचस्प है कि कितने घंटों के अंतर में दुनिया के लोग अपनी न्यू ईयर पार्टी मनाएंगे। जानते हैं कि कौन से देश सबसे पहले न्यू ईयर का सेलिब्रेशन मनाएंगे और कौन से देश रहेंगे पीछे-

नए साल 2024 का स्वागत सबसे पहले कौन सा देश करेगा?
सबसे पहले देश की बात करें तो प्रशांत महासागर के टोंगा नाम के आइलैंड में सबसे पहले 12 बज जाते हैं और वहां न्यू ईयर का सेलिब्रेशन स्टार्ट हो जाएगा। इसके साथ ही समोआ और किरिबाती के प्रशांत द्वीप समूह के ये देश दुनिया में सबसे पहले नये साल का स्वागत करेंगे।
जब टोंगा के लोग मना रहे होंगे तब भारत में यह समय होगा
जब दुनिया के एक हिस्से में नए साल का जश्न शुरू होगा, उस वक्त भारत में शाम के 3.30 बज रहे होंगे। यानी 31 दिसंबर की शाम 3.30 बजे ही इन जगहों पर नए साल का आगमन हो जाएगा।
किन क्षेत्रों में सबसे आखिर में मनेगा न्यू ईयर?
अमेरिका के पास के दो देशों हाउलैंड और बेक आइलैंड्स में सबसे आखिर में नये साल की तारीख़ का आगमन होगा। भारतीय समयानुसार तब 1 जनवरी के सुबह के 5 बज रहे होंगे, यानी भारत के लोग जश्न मना कर सोयेंगे तब दुनिया के आखिरी हिस्से में न्यू ईयर पार्टी शुरू होगी।
आप दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना हो, नये साल का स्वागत पूरे उमंग और आशा के साथ ही करें। आने वाले वर्ष के लिए अपने संकल्पों को मज़बूत करें और अपने मनपसंद चीज़ों को करते हुए ही 2024 में प्रवेश करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











