Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
New Year 2024: दुनिया के ये देश 1 जनवरी को नहीं मनाते है नया साल, जानें कब करते है सेलिब्रेट
जहां नए साल के स्वागत के लिए कई देशों में सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरो-शोरों पर है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वहीं दुनिया के कई देशों में 1 साल को लेकर कोई खास तैयारियां नहीं की जाती है। दरअसल, दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं, जहां 1 जनवरी को नए साल का जश्न नहीं मनाया जाता है।
इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि इन देशों में नए साल का जश्न नहीं मनाया जाता बस फर्क इतना है कि यहां 1 जनवरी को नहीं, बल्कि किसी और दिन नए साल का जश्न मनाया जाता है। देखिएं इस लिस्ट में कौन-कौनसे देश आते हैं-

जापान
जापान में 1 जनवरी को नए साल का जश्न नहीं मनाया जाता है। दरअसल, यहां के लोग पहले 20 जनवरी से 19 फरवरी के बीच नए साल को सेलिब्रेट करते थे, जिसे याबुरी कहा जाता है। अब जापान के लोग नए साल का जश्न 3 जनवरी को मनाते हैं।
म्यांमार
म्यांमार में 1 जनवरी को नए साल का जश्न नहीं मनाया जाता, बल्कि यहां 13 से 15 अप्रैल के बीच नए साल का जश्न मनाया जाता है। म्यांमार में इसे तिजान भी कहा जाता है और लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ इसे सेलिब्रेट करते हैं।
ईरान
जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं तब ईरान के लोग नए साल का पर्व मनाते हैं। ईरान में प्राचीन काल से ही लोग इस दिन को अपने नए साल का पहला दिन मानते आ रहे हैं। ईरान में मनाए जाने वाले नए साल के पर्व को नौरोज कहा जाता है।
चीन
चीन में 1 जनवरी को छुट्टी तो होती है, लेकिन इस दिन नए साल का पर्व नहीं मनाया जाता है. यहां नए साल का जश्न 21 जनवरी से 21 फरवरी के दरमियान मनाया जाता है। चीन के लोग इसे चुंजी (Chunjie) कहते हैं।
सऊदी अरब
सऊदी अरब में एक जनवरी को नए साल का जश्न नहीं मनाया जाता है। यहां के लोग 21 मार्च को नए साल का जश्न मनाते हैं।
भारत
भारत में बेशक पश्चिमी कल्चर को देखते हुए 31 जनवरी को नववर्ष का सेलिब्रेशन किया जाता है। लेकिन हिंदू नववर्ष 1 जनवरी को नहीं बल्कि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है, जो ज्यादातर अप्रैल के महीने में पड़ता है। मान्यता है कि सृष्टि के रचियता ब्रह्रमा जी ने इसी दिन से संसार की रचना को शुरू किया था।
थाईलैंड
थाईलैंड में जल महोत्सव या थाई नव वर्ष 1 जनवरी को नहीं बल्कि अप्रैल के मध्य में मनाया जाता है। यहां 13 या 14 अप्रैल को नया साल मनाया जाता है। थाईलैंड की भाषा में इसे सोंगक्रण कहा जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को ठंडे पानी से भिगोकर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं।
श्रीलंका
श्रीलंका में भी नया साल अप्रैल के मध्य में मनाया जाता है। नए साल के पहले दिन को 'अलुथ अवरुद्दा' कहते हैं। नए साल के मौके पर श्रीलंकाई प्राकृतिक चीजों से स्नान करते हैं।
रूस और यूक्रेन
इन जगहों पर रहने वाले पूर्वी रूढ़िवादी चर्च के लोग ग्रेगोरियन न्यू ईयर की तरह जूलियन न्यू ईयर 14 जनवरी को मनाते हैं। यहां आतिशबाजी, मनोरंजन के साथ अच्छा खाना खाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











